Monday, 28 January 2019

*स्कूली बच्चों के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस* समाज की सेवा में लगी सामाजिक संस्था आधार चैरिटेबल ट्रस्ट

 पत्रकार सतीश गुप्ता


 मुंबई:- सामाजिक संस्था आधार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रे रोड-पूर्व स्थित दारुखाना कवला बंदर, न्यू टैंक बंदर रोड के एक नवभारत क्रीड़ा मंडल में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। संस्था की तरफ से दारुखाना के डोर स्टेप स्कूल के विद्यार्थियों को स्नेक्स वितरित किया गया। ध्वजारोहण डोर स्टेप स्कूल की अध्यापिका द्वारा कराया गया। उक्त अवसर पर ‘आधार चैरिटेबल ट्रस्ट’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल नागर चौधरी, कोषाध्यक्ष मनोज पटेल, सहसचिव राजीव शर्मा, विनोद प्रजापति, रामनाथ प्रजापति, श्यामबिहारी दुबे, महेंद्र जैन, मनोज सिंह, रामवृक्ष कप्तान गुप्ता, रवि यादव, नवभारत क्रीड़ा मंडल भोला गुप्ता, रघु, ललित कुमार शुक्ल, डॉ संतोष त्रिपाठी, राजेश पांडे, अनिरुद्ध यादव, क्लेश शुक्ल, श्याम तिवारी, चंद्रशेखर मिश्र सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Sunday, 6 January 2019

*पवई प्रभाग क्रमांक १२१ में लोक समाज सेवा संघ संस्था का परिचय पत्र वितरण समारोह रविवार को हुआ संपन्न*

पवित्र समय न्यूज(मुंबई) ०७/०१/२०१९

मुंबई-पवई प्रभाग क्रमांक १२१ में वैसे तो अनेक सामाजिक संस्थायें कार्यरत है फिर भी मजबूर असहाय नागरिकों के मदद के लिये कोई खास नही होने के कारण पवई के चर्चित समाजसेवक रामसहाय यादव ने समाजसेवक बनकर प्रभाग क्रमांक १२१ में सामाजिक और धार्मिक अनुष्ठानों से विख्यात रहे है। लेकिन असहाय मजबूर लोगों के लिये रामसहाय यादव ने एक सामाजिक संस्था का गठन पिछले वर्ष २०१८ में किया और उक्त संस्था का मेंबर तथा सदस्य परिचय पत्र का वितरण समारोह ६ जनवरी को किया गया उस अवसर पर स्थानीय नगरसेविका चंद्रावती मोरे,शिवसेना शाखाप्रमुख मनीष नायर,समाजसेवक घनश्याम यादव,मनीष दुबे (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के हिंदी भाषी मुंबई अध्यक्ष )समेत सैकड़ो स्थानीय नागरिकों ने आयोजन में शामिल होकर सफल बनाया है।लोक समाज सेवा संघ संस्था के प्रवक्ता रामधनी यादव ने बताया कि पवई के प्रशिद्ध समाजसेवक रामसहाय यादव ने समाजहित और धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से अनेक सामाजिक कार्य किये है लेकिन  आवश्यक और जरूरतमंद गरीब असहाय नागरिकों को सहायता की आवश्यक्ता है,उससे निजात दिलाने के लिये कुछ वर्षों से प्रयासरत थे लेकिन आखिरकार लोक समाज सेवा संघ संस्था के साथ एकजूट होकर सभी मेंबर जुड़े और उसका गठन हुआ और मंच का संचालन संस्था के प्रवक्ता रामधनी यादव ने किया जिसका ६ जनवरी को पवई फिल्टर पाडा स्थित मिलिंद विद्यालय में  परिचय पत्र वितरण में जो उत्साह देखा गया वो आने वाले समय मे पवई के अलावा संपूर्ण मुंबई और महाराष्ट्र में लोक समाज सेवा संघ संस्था अपना परचम लहराने में कामयाब होगी,यह कयास लगाये जा रहे है।
*गौ वंश संरक्षण कानून की धज्जियां उड़ाते पालघर पुलिस - संजय गुप्ता*


सतीश गुप्ता (पवित्र समय ) ०६/०१/२०१९


वसई :- आखिर हर कसाई के तार क्यो जुड़ते है वाझा मोहल्ला से( नालासोपारा ) ??
पिछले कई सालों से जब भी गौ वंश की गाड़ी पकड़ी जाती है उसके तार क्यो वाझा मोहल्ला से जुड़ते है . क्या वाझा मोहल्ला कसाईयो का अड्डा है . क्या वहां अवैध कत्लखाने है .
सोचने कि बात ये है कि आज तक जितने भी वसई विरार क्षेत्र में जितनी भी अवैध कत्लखानों में जाति हुई गाड़िया पकड़ी गई है वो सब गौ रक्षको ने पकड़ा है , न कि पुलिस ने , क्या पुलिस का खुफिया तंत्र नाकाम हो गया है या फिर पुलिस कार्यवाही नही करना चहिती .खूले आम कानून की धज्जिया उड़ा रहे है कसाई,
पुलिस बेफिक्र हो कर सोई है गौ रक्षको के खबरों पर पुलिस आती है .
आखिर पालघर पुलिस हिन्दू जनमानस के भावनाओ के साथ कब तक खेलेगी ???
पालघर के एसपी गौरव सिंह जी को हिन्दू जनमानस की भावनाओ का खयाल रखते हुवे वाझा मोहल्ला के अवैध कत्लखानों व पालघर जिले में जितने भी अवैध कत्लखाने चल रहे है त्वरित कार्यवाही करते हुवे बन्द कराए व चलाने वाले दोषियों पर महाराष्ट गौवंश संरक्षण कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाए व जितने भी गौ कशी के मामले पालघर एसपी के हद में पेंडिग है उन सब मामलों को संज्ञान में लेते हुवे उनपर त्वरित कार्यवाही कराए व साथ मे अगर कोई पुलिस अधिकारि गौ कशी या अवैध कत्लखानों में सहयोग कर रहा हो तो उसके खिलाफ भी विभगिय कार्यवाही होनी चाहिए
पिछले 2 वर्षो में कई कसाईयो के नाम FIR दर्ज है फिर भी पुलिस वाझा मोहल्ला के नाम पर कान में रुई डाल के बैठी है क्यो नही दबिश देती बार बार वाझा मोहल्ला में
क्यो पुलिस का खुफिया तंत्र का धयान वाझा मोहल्ला में नही रहता . क्या कसाई या अवैध कत्लखानों वालो को पुलिस का डर नही है ,क्या कसाईयो की हिम्मत इतनी है कि सरकार व प्रशाशन नाम का ख़ौफ़ उनके है ही नही
पिछले 2 वर्ष में कई मामले नूर कुरेशी नामक कसाई के नाम पर लगभग 5 से 6 मामले दर्ज है ,वीरार ,अरनाला , नालासोपारा , मानिकपुर में मामले दर्ज है उसके अलावा नजीर शेख , शरीफ काजी, अल्तमस निसार औयर भी बहुत से लोग शक्रिय है गौकशी में .
इन के ऊपर कार्यवाही ना होना पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा करते है