Tuesday, 31 March 2020

*महाराष्ट्र में १०८ एम्बुलेंस सेवा में ५०% डॉक्टर कार्यरत ५०% डॉक्टर नदारत, ५% डॉक्टरों व चालकों को सुरक्षा प्रदान,बाकी राम भरोसे*

पवित्र समय न्यूज़ (मुंबई) ३१ मार्च २०२०

-मुंबई तथा संपूर्ण महाराष्ट्र में  कोरोना वायरस के मरीजों के लिये १०८ नंबर की एम्बुलेंस प्रदेश भर में काम कर रही है, कोरोना जैसी घातक बीमारी के संक्रमण रोकने लिये देश भर में युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिसमें मुख्यतः डॉक्टर,नर्स, और पुलिस विभाग के अलावा अनेक सामाजिक व प्रशासनिक अधिकारी दिन रात मेहनत कर रहे है। लेकिन १०८ एम्बुलेंस सेवा  के चालक और डॉक्टरों के स्वास्थ्य के लिये सुविधा का अभाव है। डॉ. दीपक बागुल ने पवित्र समय को बताया उनको बि.व्हि.जी. इंडिया प्रा.लि.(भारत विकास ग्रूप) से मिलने वाली पीपीई किड्स हैंड ग्लॉज, मास्क  अभी तक नही दिया गया। जिसकी वजह से १०८ एम्बुलेंस के डॉक्टर नर्स, व चालक, को कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बना हुआ है। जबकि पूरे विश्व में कोरोना वायरस के संक्रमण से हाहाकार मचा हुआ है। मुंबई व पूरे महाराष्ट्र राज्य में कोरोना संक्रमण के रोगियों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। वही राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमित लोगों के इलाज के लिये पूरी तरह से तैयारी कर ली।
 महाराष्ट्र राज्य स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्य में सभी जगह १०८ एम्बुलेंस सेवा को उपलब्ध करवाया है, जैसे मुंबई, पुणे,नागपुर जैसे हर जिलों में १०८ एम्बुलेंस सेवा कोरोना बाधित रोगियों के लिये कार्य कर रही है। उसमें एक डॉक्टर व चालक कार्य कर रहे है, शहर, भाग या ग्रामीण भाग में सभी  नागरिकों के जीवन के लिये १०८ एम्बुलेंस जीवनदायी है। इसलिये रोगियों को तुरंत स्वास्थ्य सेवा मिल रही,जिसके लिये रोगियों के अच्छे स्वास्थ्य व समय पर उपचार और दवाखाना में भर्ती करने तक का जिम्मा डॉक्टर और चालक द्वारा किया जा रहा है। लेकिन उनके स्वास्थ्य के लिये पीपीई किट्स हैंड ग्लॉज व मास्क नही मिलना यह अति गम्भीर विषय है।
जबकि महाराष्ट्र शासन कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिये विभिन्न प्रकार से प्रयत्न करने में जुटी हुई है। वही रोगियों को रैफर करने का काम भी एम्बुलेंस द्वारा डॉक्टर व चालक कर रहे है। लेकिन उनको मेडिकल किट्स या उनके बचाव के लिये शौचालय सुविधा ,आवास ई.उपलब्ध नही है।  यह १०८ एम्बुलेंस के डॉक्टर व चालक के लिये धोकादायक है,इसलिये महाराष्ट्र शासन को इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। १०८ एम्बुलेंस के डॉक्टर व चालक  कोरोना संक्रमित रोगियों को सेवा दे रहे है जिससे उनको भी कोरोना संक्रमित होने का भय बना हुआ है। अतः उनके लिये पीपीई किट्स हैड ग्लॉज व मास्क,दिये जाने के लिये १०८ आरोग्य कर्मचारी के अध्यक्ष श्री समीर करबेले जी ने बी.व्ही.जी. इंडिया प्रा.लि.और प्रशासन को उक्त विषय पर ध्यान देने की अपील की। ज्ञात हो कि बी.व्ही. जी कंपनी के पास राज्य भर में ९३७ एम्बुलेंस है, और प्रेत्यक एम्बुलेंस को महाराष्ट्र शासन २ लाख ५२ हजार रुपये प्रति महीना दिया जाता है। लेकिन वर्तमान में बि.व्हि.जी. कंपनी की १०८ एम्बुलेंस में ५०%  डॉक्टर कि भर्ती ही नहीं कि है.इसके चलते एम्बुलेन्स मे ५०% डॉक्टर उपलब्ध नही है। जबकि कुछ एम्बुलेंस खराब भी है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग को लिखित शिकायत भी गयी लेकिन प्रशासन ने कोई भी योग्य निर्णय नही लिया।
१०८ एम्बुलेंस के चालक और डॉक्टरों को सुरक्षा देने के लिये पीपीई किट्स हैंड कैप, चेहरा पर लगाने वाला मास्क,सर्जिकल गाउन,डिस्पोजल,इलास्टिक केप,हैंड ग्लॉज पैरों के लिये शु-कव्हर,सेफ्टी ग्लॉज,गॉगल, वेस्टेज बॅग, इत्यादि समानों की आवस्यकता होती है। जिससे पूरे शरीर की सुरक्षा होगी। कोरोना पीड़ित रोगी को मुंबई , महाराष्ट्र में ९०%  १०८ एम्बुलेंस  के कर्मचारी सेवा देते है लेकिन कंपनी ने ५ प्रतिशत को ही पीपीई किट्स दिया गया है।  जबकि पीपीई किट्स की आवश्यकता ज्यादा है। और इसकी मांग की जा रही है। फिर भी बि. व्ही. जी कंपनी ( भारत विकास ग्रूप)और हमारी सरकार हमारी तरफ ध्यान नहीं दे रही है। उपरोक्त बातें समीर करबेले जी १०८ आरोग्य
कर्मचारी और माथाडी कामगार संघर्ष युनियन महाराष्ट्र के अध्यक्ष ने बतायी।
*राज्य भर में भाजपा का व्यापक सेवाकार्य अभियान*

पवित्र समय न्यूज (मुंबई) ३१ मार्च २०२०

 कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए भारतीय जनता पार्टी राज्य भर में जरूरतमंदों को भोजन, सामुदायिक रसोई, दैनिक आपूर्ति और रक्तदान के माध्यम से एक सेवा शुरू कर रही है।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने बताया कि लगभग १ लाख २५ हजार कार्यकर्ताओ ने इस सेवा में भाग लिया है।  जिसका नेतृत्व चंद्रकांत दादा पाटिल ने किया।
  पाटिल ने कहा कि राज्य भर में लगभग ६०० मंडलों सेवा कार्य शुरू किया गया है और ३०० स्थानों पर सामुदायिक रसोई शुरू की गई हैं।  हजारों लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं।  तीन जिलों लातूर, सतारा, जलगांव में रक्तदान का काम शुरू हो गया है।  लगभग १० जिलों में कोरोना वायरस की रोकथाम का छिड़काव किया गया है।  भोजन और दवा की आपूर्ति के अलावा, श्रमिकों ने किसानों को बीज और उर्वरक भी प्रदान करना शुरू कर दिया है।
 इसके अलावा, नागरिकों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रत्येक जिले में हेल्पलाइन भी शुरू की गई।
 पार्टी यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था कर रही है कि कोई भी अपनी वर्तमान स्थिति में भूखा न रहे।  पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों, महापौरों, जिला परिषद अध्यक्षों, बोर्डों और बूथ कार्यकर्ताओं, जिला अध्यक्ष, कुल ५ संवादों के माध्यम से, पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता के साथ बातचीत करने के बाद।  देवेंद्र फडणवीस ने राज्य भर में शुरू की गई विभिन्न सेवाओं की समीक्षा की है।  राज्य भर के शक्ति केंद्र के प्रमुख और १३ हजार राज्य परिषद पदाधिकारियों को राज्य अध्यक्ष के रूप में दिया जाएगा।  चंद्रकांत दादा पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, राज्य प्रभारी, सरोज पांडेय,राष्ट्रीय सह संघठन मंत्री व्ही. सतीश, प्रदेश संगठन मंत्री विजयराव पुराणिक, सुधीर मुनगंटीवार, विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर, मुंबई अध्यक्ष  मंगल प्रभात ने संवाद के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया।

Tuesday, 17 March 2020

*वसई तालुका मे कोरोना वायरस के मद्देनजर पत्रकार प्रेस परिषद द्वारा किया गया फेस मास्क का वितरण*

 सतीश गुप्ता १७ मार्च २०२०


 वसई : पूरे विश्व मे कोरोना वायरस को लेकर जहाँ हंगामा मचा हुआ है वहीं भारत देश भी अब इससे अछूता नही रह गया है। भारत देश मे भी कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा सैकड़े तक पहुंच चुका है। जिसमे 2 लोगों की मौत हो चुकी है तो कुछ ठीक होकर घर वापस हो गए है कुछ संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है जो कि जल्द ही ठीक हो जाएंगे। लोगों को इस महामारी से डरे बिना सावधानियां बरतनी चाहिए जिससे स्वस्थ बने रहें। इसी क्रम मे महाराष्ट्र राज्य के पालघर जिला स्थित वसई तालुका मे इस भयावह महामारी के प्रसार के रोकथाम हेतु पत्रकार प्रेस परिषद के महाराष्ट्र संयोजक एम ए मिश्रा की अगुवाई मे पत्रकार साथियों के सहयोग से वसई विरार मनपा कार्यालय के उच्च अधिकारियों, कर्मचारियों व महापौर प्रविण शेट्टी, पूर्व उपमहापौर उमेश नाईक, नारायण मानकर, महापौर पी आर ओ दिगम्बर पाटील, स्थायी समिति सदस्य प्रशांत राउत के साथ साथ जनता की सेवा मे चौबीसों घण्टे तैनात रहनेवाली पालघर पुलिस को फेस मास्क दिया गया जिससे कि वे सुरक्षित रहें किसी भी प्रकार से इस महामारी से संक्रमित न हो। इसके अलावा फेस मास्क का वितरण पत्रकार बंधुओं और 131 बोइसर विधानसभा के विधायक राजेश पाटील के कार्यालय पर मौजूद उनके कार्यकर्ताओं के बीच भी किया गया जिससे सभी स्वस्थ रहकर वसई विरार शहर को कोरोना वायरस जैसे महामारी से बचा सकें। ज्ञात हो कि वसई विरार मनपा व स्थानीय नेताओं को भी सजग होकर लोगों के सुरक्षा की दृष्टि से इस प्रकार का अभियान चलाना चाहिए जिससे की आम जनता भी जागरूक हो और सुरक्षित रहें। सिर्फ और सिर्फ बैनर व पोस्टर लगा देने से ही सुरक्षा नही होगी। बता दें कि फेस मास्क वितरण अभियान को सफल बनाने मे मुख्य रूप से निःस्वार्थ भाव से समान भारत समाचार पत्र के संपादक नितिन ठाकुर, शक्ति सम्राट समाचार पत्र के संपादक सुरेश तिवारी, यशोमणि समाचार पत्र के ब्यूरों चीफ़ लालप्रताप सिंह व पत्रकार सुरेंद्र मिश्रा, के एल दुबे, अजय दुबे व अब्दुल गफ़्फ़ार शाह इत्यादी लोगों ने अहम भूमिका निभाई।

Monday, 9 March 2020

*लोखंडवाला कविता  क्लब द्रारा सुनीता हुंडिया नारी शक्ति सम्मान से हुई सम्मानित*

पवित्र समय न्यूज (मुंबई) ०९ मार्च २०२०

मुंबई के उपनगर अंधेरी स्थित लोखंडवाला के मुक्ति फांउडेशन का ओडीटोरीयम विश्व नारी दिवस एंव होली के त्योहार के उपलक्ष में आयोजित नारी शक्ति समारोह  विभिन्न क्षेत्र की मानुनीओ से सज गया ।
 अपने पंख फैलाये हर क्षेत्र में अपना मुकाम कायम करने के लिए सफल है।
जमीन से लेकर आसमान तक इनका   कद बढा है ।
विश्व महिला  दिन अपने आप में बहुत ही सम्मानीय है ,अभिंदनीय है। लोखंडवाला कविता क्लब द्रारा आयोजित नारी शक्ति के अभिंनदन कार्यक्रम में साहित्य , कला , शैक्षणिक, पत्रकारिता जगत में सफलता के शिखर पर बिराजमान नारी शक्ति का सम्मान स्टार रिपोर्ट के प्रधान संपादक हार्दिक जी हुंडियाजी,फिल्म अभिनेत्री सुहासीनी मुले,फिल्म निर्देशक अरुणा राजे,राजनितिज्ञ डो.भारती ताई लवेकर , संगीतकार सिध्धार्थ  कश्यप और दिपक भानुशाली द्रारा किया गया । इस खूबसूरत संध्या में नारी शक्ति का सम्मान और अभिनंदन करने वाले इस समारोह के संस्थापक अध्यक्ष केशव राय जी एंव संध्या राय जी ने विश्व महिला दिन को  मेघधनुशी रंगों की तरह सजाया।
   कहते है की सफल पुरुष के पीछे नारी का योगदान होता है। परतुं लोखंडवाला कविता क्लब द्वारा आयोजित नारी शक्ति के सम्मान समारोह मैं सम्मानित हुए महिलाएं अपने क्षेत्र में आसमान की बुंलदियों पर है।
इस समारोह की उत्सव मूर्ति फिल्म निर्देशक अरुणा राजे ,अभिनेत्री सुहासीनी मुले, मीस इन्डिया वल्र्ड वाइल्ड तनिष्का शर्मा, प्लेबैक सिंगर मधुश्री, अभिनेत्री नवनी  परिहार, अभिनेत्री रागीनी खन्ना, फेशन डिझानर रश्मि आर्य, सा रे ग मा फेइम  स्नेहा शंकर, डो, सुनीता दुबे, रागीणी श्रीवास्तव, प्रेरणा अग्रवाल, लेखिका डो.जयश्री सिंह,जानीमानी अभिनेत्री और दि गेंग सिस्टर के नाम से लोकप्रिय दिप्ती मिश्रा और साथ में प्रज्ञा शर्मा, कविता गुप्ता, अर्चना जौहरी, लिखीका कामीनी खन्ना,स्टार रिपोर्ट मेगेझीन के परिकल्पना व प्रेरणा सुनीता हुंडिया जी, शिक्षाविद डो.मंजुला देसाई, कवियेत्री डो. काव्या मिश्रा, कवियेत्री रेखा बब्बल,कवियेत्री राजेशकुमारी राज, कवियेत्री सुमीता केशवा ,   सहीत अनेक उत्सव मूर्ति का सम्मान मोमेन्टो और पुष्प गुच्छ देकर कीया गया। महीला दिवस और होली समारोह की इस खुबसूरत संध्या को कविता , साहित्यिक  के साथ साथ प्रख्यात हास्य कलाकार सुनील पाल ने अनोखे अंदाज से मीमीक्री और हास्य से समा बांध लिया।  देवमणि पांडेय जी ने खुबसूरत अंदाज में कविता ,शेर शायरी के माध्यम से  समारोह का संचालन कीया। अतिथि विशेष  द्रारा दिप प्रज्जवलन के बाद राजेन्द राठौड़ द्रारा प्रस्तावना की गई । विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में सम्मानित सुनीता हुंडिया जी
पत्रकार जगत के सच्चे कलम प्रहरी ,इन्टरनेशनल डायमंड डे के फाउंडर, ओल इन्डिया  जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक जी हुंडिया की जीवन संगीनी के रुप में उनकी प्रेरणा है । परतुं साथ साथ में सुनीता जी संपूर्ण सकारात्मक सोच और लेखनी से सजे स्टार रिपोर्ट मेगेझीन के प्रधान संपादक  हार्दिक जी हुंडिया  द्रारा प्रकाशित कीये जा रहे स्टार रिपोर्ट मेगेझीन की परिकल्पना, ले- आउट डिझाइन,सह स्टार रिपोर्ट के सामाजिक कार्यों मे उनका पूर्ण योगदान रहेता है।
   इसके अलावा विश्व वंदनीय जैन धर्म के धार्मिक कार्यों में सुनीता जी तन मन धन से अग्र रहेकर कार्य करती है।
   हार्दिक जी हुंडिया के हर सामाजिक कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर अनुमोदनीय कार्य करने वाले सुनीता जी बहुमुखी प्रतिभा शाली व्यक्तित्व के धनी है। ८ मार्च विश्व महिला दिन के उपलक्ष्य में लोखंडवाला कविता कल्ब द्रारा आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह मेंप्रख्यात फिल्म निर्देशक अरुणा राजे जी के हाथों से  सम्मानीत सुनीता जी हुंडिया ने कहा आज नारी सभी क्षेत्र मे पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती है परतुं नारी इन सभी कार्यों के साथ साथ अपने परिवार के प्रति अपना योगदान बखूबी निभाती है।
 इस भव्य समारोह में आभार विधी महीपाल सिंह परिहार द्रारा की गई।
 समारोह प्रारंभ से पूर्णता तक नारी के सम्मान, छंद ,कविता के साथ साथ होली के रंगों की तरह रंगीन और उर्जा और उल्लाश से परिपूर्ण रहा।

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...