Sunday, 31 July 2022

Pavitra samay

 शिक्षण महर्षि और प्रधानाचार्य के नाम पर चौक का नामकरण 

पवित्र समय न्यूज़ 31/07/2022


मुंबई- चेंबूर के सिंधी सोसायटी में बीना नाम के रोड को एक नाम और उसकी पहचान मिल गई। इसे उमरशी बाप्पा चौक से स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल एवं कॉलेज जाने का मुख्य मार्ग माना जाता है। पूर्व शिक्षकों और विधार्थियों का संगठन, विवेकानंद ज्योति संघ द्वारा इस रोड का नामकरण पूर्व प्रधानाचार्य बी. डी. उपाध्याय के नाम पर किया गया। रविवार को भाजपा की नगरसेविका आशा ताई मराठे के हाथों चौक के फलक का अनावरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ -साथ वर्तमान व पूर्व विद्यार्थी मौजूद थे। 


मिली जानकारी के अनुसार चेंबूर के स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज (हिंदी माध्यम) के लोकप्रिय पूर्व प्रधानाचार्य स्व.बी.डी.उपाध्याय के नाम पर सिंधी सोसायटी में एक चौक का नामकरण बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा स्वीकृत किया गया। जिसका रविवार को गाजे बजे के साथ 

भाजपा की नगरसेविका आशा ताई मराठे के हाथों अनावरण किया गया। अब इस चौक को ‘प्रिंसिपल बी.डी.उपाध्याय चौक’ के नाम से जाना जायेगा। स्व.उपाध्याय विद्यालय के स्थापना वर्ष 1962 से लेकर 1992 तक प्रधानाचार्य रहे थे। 


विवेकानंद एज्युकेशन सोसाइटी (वी ई एस ) द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज की स्थापना स्व. हाशु अडवाणी ने किया था। इस विद्यालय से हिंदी माध्यम में शिक्षा ग्रहण कर विधार्थियों ने देश और विदेशों में विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। पिछले वर्ष लोकप्रिय प्रधानाचार्य उपाध्याय का देहांत हुआ था, उनके श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अवसर पर संस्था के पूर्व शिक्षकों और विद्यार्थियों के संगठन ‘विवेकानंद ज्योति संघ’ (पंजीकृत ट्रस्ट) द्वारा उनकी स्मृति में चौक के नामकरण का प्रस्ताव रखा गया था।‘विवेकानंद ज्योति संघ’ के अध्यक्ष और विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य अशोक वशिष्ठ ने बताया कि ‘प्रिंसिपल बी.डी.उपाध्याय चौक’ का औपचारिक नामकरण  31 जुलाई 2022 को किया गया। इस अवसर पर वीईएस के अध्यक्ष  सुरेश मलकानी, आशाताई मराठे, प्रभाग समिति अध्यक्ष महादेव शिवगण, पूर्व बेस्ट समिति अध्यक्ष अनिल पाटणकर, नगरसेवक राजेश फुलवारिया, पूर्व नगरसेविका राजश्री पलांडे , विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एच. एस. उपाध्याय, डाॅ.ए.के.सिंह के अलावा अन्य शिक्षक मौजूद थे। बड़ी संख्या में वर्तमान व पूर्व विद्यार्थी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Pavitra samay

 आरपीआई (आठवले) ने कला केंद्र की मांग का समर्थन किया।

पवित्र समय न्यूज 31/07/2022


मुंबई:मुंबई की सुप्रसिद्ध सामाजिक और कलात्मक संस्था कपिल कला केंद्र की तरफ से स्वर सम्राट पद्मश्री मो रफी की 42 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सांताक्रुज के मस्जिद कब्रस्तान में उनकी कब्र पर फूलों की चादर चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।हाफिज मो इरफ़ान ने उनकी आत्मा को शांति के लिए फातेहा पढ़ी।

इस मौके पर कला केंद्र की मांग मो रफी को भारत रत्न दिया जाय।इसके समर्थन का एक पत्र रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के मुंबई अध्यक्ष गौतम सोनावणे ने संस्था के अध्यक्ष कपिलदेव खरवार और वरिष्ठ फिल्म अभिनेता अली खान को दिया।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता डॉ सत्तार खान,सतीश बेलमकर,आरपीआई (आठवले)उत्तर मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष विवेक पवार,मो हनीफ रफी की आवाज,मस्जिद व्यवस्थापक रोशनअली खान,रऊफ खान,अजीज शेख,बी के शर्मा,रवि पुजारी,अजीज खान,अकबर अली  गायक इंतजार साबरी के अलावा मो रफी के सैकडों चाहने वालों ने उनकी कब्र पर गुलाब पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

अभिनेता गायक धर्मेन्द्र खरवार ने मो रफी के गाये अमर अजर देश भक्ति गीत,जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा अपनी आवाज में प्रस्तुत कर रफी के तमाम चाहने वालों को मो रफी की याद ताजा कर दिया।

समापन पर कपिलदेव खरवार ने सभी के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।

Pavitra samay

 कांग्रेस नेता राजकुमार यादव अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

पवित्र समय न्यूज़ /31/07/2022


मुम्बई: मनपा चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है प्रमुख राजनीतिक दलों में कार्यकर्ताओं का आवागमन शुरू हो गई है। इसी कड़ी में अंधेरी तालुका कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजकुमार यादव गत दिनों अपने सैकड़ों समर्थको और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। राजकुमार यादव विधायक एडवोकेट आशिष  शेलार की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। यादव को भाजपा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका भाजपा जिला महासचिव व अंधेरी पूर्व विधानसभा के भावी विधायक मुरजी पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक आशीष शेलार ने कहा कि अजेय भारत _ अटल भाजपा के मूलमंत्र को सार्थक करने के उद्देश्य से आज राष्ट्रहित में हमारे सहभागी बनने भाजपा में शामिल हुए भाइयों का हृदय से स्वागत करता हूं। वहीं भाजपा जिला महासचिव मुरजी पटेल ने कहा कि आज भारत देश दिन दूना रात चौगुना प्रगति पथ पर अग्रसर है। यह सब हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदीजी के चलते संभव हुआ है। इस दौरान मंच पर पूर्व नगरसेवक सुरेंद्र दुबे,पूर्व नगरसेविका केशर बेन मुरजी पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। बता दें कि जल्द ही अंधेरी पूर्व विधानसभा में उपचुनाव होने वाला है ऐसे में भाजपा अभी से ही पूरी ताकत के साथ संपूर्ण विधानसभा में प्रचार कार्य में उतर चुकी थी। भाजपा की ओर से मुरजी पटेल की उम्मीदवारी पुरी तरह से तय हो चुकी थी। विधायक आशीष शेलार के नेतृत्व में जगह जगह कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा था।

Saturday, 16 July 2022

P S NEWS

 मुंबई- चांदिवली विधानसभा में भाजपा के पूर्व नगरसेवक के जन्मदिन पर गुण गौरव पुरस्कार का आयोजन 

देखने के लिये क्लिक करें👇👇👇

https://www.youtube.com/watch?v=bxFm0vE15Ng

Tuesday, 12 July 2022

P S NEWS

 https://www.youtube.com/watch?v=5TpW8nSeGfg रहस्मयी खबर देखने के लिये क्लिक करें!

Friday, 1 July 2022

P S NEWS

 मुंबई- बीएमसी एम/पूर्व विभाग  कार्यालय के सामने जल भराव से खुली पोल 

देखने के लिये क्लिक करें👇👇👇

https://www.youtube.com/watch?v=YABhSeZME_s

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...