Tuesday, 3 October 2017

*आइसना मध्यप्रदेश के प्रांतीय संयोजक विनोद मिश्रा नियुक्त*


*आइसना मध्यप्रदेश के प्रांतीय संयोजक विनोद मिश्रा नियुक्त*

*भोपाल। 03 अक्टूबर 2017
 "ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर एसोसिएशन" "आइसना" में मध्यप्रदेश के प्रांतीय संयोजक श्री विनोद मिश्रा को बनाया गया है आज राष्ट्रीय समिति में निर्णय लेते हुयेे नियुक्ति आदेश जारी किये।*

"आइसना" के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों के पालन में मध्यप्रदेश कमेटी की प्रदेश कार्यसमिति का चुनाव निश्चित समय में नहीं किए जाने के कारण प्रांतीय समिति सहित मध्यप्रदेश की सभी कमेटियां भंग करते हुए मध्यप्रदेश का प्रदेश संयोजक श्री विनोद मिश्रा भोपाल को नियुक्त किया गया है उन्हें एक माह में आइसना की प्रदेश कमेटी का चुनाव करवाने का आदेश प्राप्त हुआ है उक्त कमेटी की घोषणा अधिवेशन में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में की जायेगी।

ज्ञात हो कि आइसना के पूर्व अध्यक्ष अवधेश भार्गव को आइसना संगठन में विवाद के चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मध्यप्रदेश में आइसना के सदस्य गणों के साथ समन्वय बनाकर प्रांतीय समिति के चुनाव करने के निर्देश दिए थे परंतु सदस्यगणों में सहमति नही बनाने और जो संगठन के सदस्य नहीं रहे उन्हें बिना सदस्यता के ही संगठन के पदों पर नियुक्त किया जा रहा था। जिसका विरोध लगातार संगठनों के सदस्यों के बीच में नजर आ रहा था। सभी समस्याओं का निराकरण करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिव शंकर त्रिपाठी जी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ग्यारसीलाल शर्मा जी ने लिखित आदेश देते हुए मध्यप्रदेश संगठन का संपूर्ण दायित्व श्री विनोद मिश्रा जी को नियुक्त करते हुए सौंप दिया है। इस नियुक्ति के बाद विनोद मिश्रा द्वारा ही संगठन की गतिविधियां का संपूर्ण संचालन किया जाएंगा।

नव नियुक्त आइसना के प्रांतीय संयोजक विनोद मिश्रा ने जानकारी दी कि शीघ्र ही पूरे प्रदेश में विधिवत हर स्तर पर कमेटियों का विस्तार किया जाएगा। एक दो दिन में भोपाल कार्यालय का और संपर्क न. जारी किये जायेगें संगठन के सभी सदस्य से समन्वय बैठाकर कमेटियों का चुनाव किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...