Monday, 2 October 2017

दोनों समुदाय के लोगों द्वारा गंगा जमुना तहजीब की मिसाल पेश कि गाजे बाजे अखाड़ो के साथ ताजिओं का किया विसर्जन


दोनों समुदाय के लोगों द्वारा गंगा जमुना तहजीब की मिसाल पेश कि
गाजे बाजे अखाड़ो के साथ ताजिओं का किया विसर्जन

सिराली/ सोमवार को गाजे बाजे अखाड़ो के साथ  जुलूस निकालकर ताजिये विसर्जन किए गए  जिसमें हजारों कि संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ताजियाँ विसर्जन जुलूस में शामिल होकर ताजियाँ  विसर्जन यात्रा को सफल बनाया अखाड़े कलाकार द्वारा एक से एक हेरतअंगेज प्रदर्शनी दिखाई गई लकड़ी के हाथ बनाट चकरे सहित कलाकारी बताई गई प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दोनों ही समुदाय के लोगों को आगे लेकर ताजिए विसर्जन जुलूस में सहयोग करने को कहा गया जिससे कि ताजिए विसर्जन एवं जुलूस शांति पूर्वक मनाया जा सके प्रशासन अपने अभियान मे कामयाब भी हो गया !

      समाज के गणमान्य नागरिकों  कि रही मुख्य भूमिका

 दोनों समुदाय में मुख्य रूप से गंगा पटेल पदम पटेल उमेश पाटिल चेतन कौशिक किल्ला सेठ अग्रवाल भूरू सेठ अग्रवाल दयाशंकर करोड़े शंकर बूचा जामा मस्जिद मोतवल्ली रियाज खान इदरीस पेंटर शब्बीर अहमद इकबाल ठेकेदार मंसूर खान अकतर अली मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष हयात पटेल उपाध्यक्ष गोलू मंसूरी इन दोनों ही समुदाय के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों के कंधे से कंधा मिलाकर दोनों समुदाय के दोनों ही पर्व शांति से मनाकर शांति एवं भाईचारे कि मिसाल पेश कि !ताजिए विसर्जन जुलूस का नगर के गाँधी चौक मेघनाथ चौक पर हिन्दू समुदाय द्वारा छवील पोहा चाय पानी के साथ एक दूसरे को माला पहना कर स्वागत किया गया जिसमें गंगा पटेल उमेश पाटिल पदम पटेल भूरू सेठ किल्ला सेठ रविकांत शुक्ला संतोष समिति अध्यक्ष द्वारा ताजिए विसर्जन यात्रा का स्वागत किया गया !

 जिला प्रशासन के इन अधिकारियों कि रही अहम भूमिका

एडीएम बाबूलाल कोचले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील एस डी एम संजय उपाध्याय सीआई डी अधिकारी आर के गहलोद तहसीलदार अनुराग उइके सिराली थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर सहित पुलिस स्टाफ दोनों ही पर्वो में अच्छा सहयोग प्रदान किया गया इसको लेकर मुहर्रम कमेटी द्वारा पुलिस प्रशासन का शील्ड प्रदान कर सम्मान भी किया गया। ताजियाँ विसर्जन स्थानीय घोघई नदी पर किया गया

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...