Saturday, 19 May 2018

*छोटा काश्मीर में गुलमोहर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी*

 पवित्र समय न्यूज(मुंबई) 20 मई 2018

 मुंबई-गोरेगांव पूर्व स्थित आरे कॉलोनी में छोटा काश्मीर जैसा अति मनभावक गार्डन जो कि यूनिट नंबर 32 के सड़क किनारे लगे गुलमोहर के पेड़ों पर शुक्रवार को बीएमसी पी/दक्षिण वार्ड के गार्डन विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर कुल्हाड़ी चलायी है।प्रदूषण तथा विकास के काम में अड़चन होने का बहाना बनाकर 20 फिट के हरे भरे गुलमोहर के पेड़ों को काट दिया गया है।जबकि स्थानीय रहवासी नीलेश धुरी ने पेड़ काटने वाले मजदूरों से कुछ जानकारी मांगी उस समय बीएमसी के कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नही था।नीलेश धुरी ने इसकी शिकायत की तो गार्डन विभाग के अधिकारी सचिन पारखे ने धुरी को बताया कि मानसून आने के पूर्व जर्जर पेडों की छटनी तथा धोकादायक पेडों को काटना जरूरी है।खास बात तो यह है कि जर्जर पेड़ों की छटनी तथा धोकादायक पेडों को काटने के अलग से टेंडर भरे गये जिनमें करोडों का गबन किया गया है, जहां पेडों को छटनी करना है वहा कोई पहुंच नही पा रहे है और जहां आवस्यकता नही है वहाँ हरे भरे पेडों को प्रदूषण तथा विकास काम में अड़चन बताकर कुल्हाड़ी चलायी जा रही है।और उक्त पेडों की छटनी की फ़ोटो दिखाकर ठेकेदार के साथ मिलकर बिल पास करवाने के लिए अधिकारी लगे हुये है।ज्ञात हो कि पिछले वर्ष रिलायंस कंपनी द्वारा आरे कॉलोनी के यूनिट नंबर 5 से यूनिट नंबर 29 मयूर नगर तक सड़क के किनारे खुदाई के दौरान हरे भरे पेड़ तथा मैंग्रोस को नष्ट किया गया जबकि एक धर्मिक आस्था से जुड़े पेड़ को काटे जाने से सामाजिक तथा राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता ने आरे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था तब तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास चव्हाण ने कार्रवाई करके आरे कॉलोनी के सीईओ गाजी राउत को उनके विभाग अनुसार रिलायंस कंपनी तथा ठेकेदार पर कार्रवाई करने और लीगल परमिशन लेकर काम करने को कहा जो अभी तक अधर में लटका हुआ है।वही कुछ अब बीएमसी पी/दक्षिण विभाग के गार्डन विभाग कर रहा है।
                                     
*इनका क्या कहना है*
 पेड़ को नष्ट करने की जानकारी प्राप्त होने पर घटनास्थल पर सुरक्षा गार्ड और पुलिस के साथ जांच की,बीएमसी ने पेड़ छटनी तथा काटने के लिये सड़क के किनारे के पेड़ों को नष्ट करने का ठेका दिया है या सड़क से दूर वाले पेड़ों को काटना या छटनी करना मना है,उसकी जांच करने के बाद दोषी व्यक्तियों पर एफआईआर होगी -
                                                               के. सी.         थोरात सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी)

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...