Saturday, 29 September 2018

*वडार समाज की समस्याओं को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष रखूंगा :प्रवीण दरेकर*

पवित्र समय न्यूज(मुंबई) 29/09/2018

मुंबई-लंबे समय से वडार समाज की समस्याओं पर किसी प्रकार से राजनीतिक दल या सामाजिक संघठनो ने ध्यान नही दिया जिससे वडार समाज की हालात देश तथा राज्य में बहुत ही गंभीर अवस्था से गुजर रही है।आर्थिक स्थिति के अलावा उच्च शिक्षा सरकारी नौकरी से वांछित है वडार समाज इसका मुख्य कारण उक्त समाज का कोई भी नेतृत्व करने आगे नही आया लेकिन अब प्रवीण दरेकर ने वडार समाज की समस्याओं को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष रखने की मांग करते हुये बताया कि भारत देश के कोने कोने में वडार समाज मेहनतकश है जिन्होंने नेशनल हाईवे पुलों के अलावा सरकारी गैर सरकारी इमारतों में पत्थर तोड़ कर अपनी जीविका चलाते आ रहे है।लेकिन उनको सरकार द्वारा उचित शिक्षा योग्य नौकरी नही मिलने के कारण अन्य वर्गों से काफी पिछड़ गये।इसलिए वडार समाज की समस्याओं पर ध्यान देते हुये मुंबई बैंक के अध्यक्ष व विधायक प्रवीण दरेकर ने अभी हाल में वडार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक दादा शिंदे को आश्वासन दिया कि वडार समाज की समस्याओं को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष रख कर जल्द समस्याओं पर ध्यान देने का आग्रह करूँगा।
ज्ञात हो कि वडार समाज के गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा में प्रवेश नही मिल रहा है इसका मुख्य कारण उन्हें अनुसूचित जाति का दाखिल नही मिलना बताया जाता है। खास बात यह समय और परिस्थितियों के साथ उक्त समाज मे जागरूकता नही होने के कारण विकास की रफ्तार से कोसों दूर है।अखिल भारतीय वडार समाज के अध्यक्ष दीपक शिंदे ने बताया कि वडार समाज के बच्चों को सरकारी नौकरी में स्थान दिलाने मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश दिलाने के सदैव प्रयत्नशील है।उनका कहना है कि राजनीति और प्रशासनिक क्षेत्र में उनके समाज का योग्य प्रतिनिधि न होने से आज भी वडार समाज को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिये हाल ही में मुंबई बैंक के अध्यक्ष व विधायक प्रवीण दरेकर से समाज की समस्याओं पर चर्चा की गयी।जहां दरेकर ने जल्द समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का भरोसा दिलाया।

Thursday, 27 September 2018

*राफेल विमान डील पर कांग्रेस का रेसकोर्स तक भव्य मोर्चा*

वार्ड क्रमांक 121 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मोर्चा

पवित्र समय न्यूज (मुंबई) 27 सितंबर 2018

मुंबई-देश में सत्ताधारी पार्टी भाजपा का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है, जहां भाजपा सरकार को अनेक राजनीतिक दलों तथा पार्टियों ने राफेल विमान डील पर आड़े हाथों लिया है इसमें देश के विभिन्न राज्यो में केंद्र की मोदी सरकार पर महंगाई और घोटालों पर तंज कसते हुये कांग्रेस तो अन्य स्थानीय पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन और मोर्चा निकाला जा रहा है ऐसे में मुंबई उपनगर के पवई वार्ड क्रमांक 121 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज राफेल विमान डील के विरोध में रेस कोर्स तक भव्य मोर्चा निकाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता अनवर शेख ने पवित्र समय को बताया कि चांदिवली के विधायक आरिफ नसीम खान तथा अंधेरी विधानसभा के कांग्रेस नेता सुरेश शेट्टी के नेतृत्व में आज पवई वार्ड क्रमांक 121 से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राफेल विमान घोटाले पर मोर्चा निकाला है जो पवई से शुरू होकर महालक्ष्मी रेस कोर्स तक चला जहां पर मुंबई तथा महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं ने उक्त मोर्चा में शामिल होकर सत्ताधारी भाजपा सरकार का विरोध किया।वही चांदिवली विधानसभा के चर्चित कांग्रेस नेता रहीम भाई मोटरवाला ने बताया कि जबसे भाजपा सरकार केंद्र में आयी तबसे देश की आर्थिक मानसिक स्थिति डगमगा गयी। मोदी लहर ने देश के गरीबों, किसानों,छोटे व्यापारियों पर तो मुसीबत खड़ी कर दी और बड़े उद्योगपतियों पर सरकार मेहरबानी बरत रही जबकि भ्रष्टाचारियों को देश से भागने तक मौका देने में कोई कौर कसर नही छोड़ा जा रहा बल्कि विदेशों का दौरा करके डिजिटल इंडिया का नारा देने वाली मोदी सरकार राफेल विमान घोटाले में फस चुकी है।गौरतलब है कि आज कांग्रेस का भव्य मोर्चा मुंबई में अलग अलग हिस्सों से महालक्ष्मी स्थित रेस कोर्स तक कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओ ने मोर्चा में शामिल होकर भाजपा सरकार के राफेल विमान घोटाले का विरोध किया।

Saturday, 22 September 2018

*मानवता की मिसाल दी पंचशील टेनेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने*

शारीरिक कमजोर बच्चों का गणेश पंडाल में किया स्वागत

पवित्र समय(सतीश गुप्ता) 23/09/2018

मुंबई-सायन कोलीवाड़ा मुंबई में पंचशील वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा स्थापित गणेश पंडाल में शारीरिक कमजोर बच्चों का स्वागत करते हुये मानवता की मिसाल दी गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ वर्षों से पंचशील वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा गणेश उत्सव पर अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ समाजहित और धर्म से जुड़े आयोजन होते आ रहे है।लेकिन इस वर्ष कुछ अलग ही किया गया जो बच्चे अपने को असहाय महसूस करते है उनको सभी के साथ जोड़ते हुये 22 सितंबर को शारीरिक कमजोर बच्चों को गणेश पंडाल में स्वागत किया और उन बच्चों ने भगवान गणेश की आराधना करते हुये आशीर्वाद लिया।उक्त अवसर पर पंचशील वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश देसाई,महासचिव सतीश घुसाले,नरेंद्र बर्वे,सुनील बर्वे सहित सभी पद्दधिकारी उपस्थित थे।ज्ञात हो कि गणेश चतुर्थी से अनन्त चतुर्दशी तक जगह-जगह गणेश पंडालों में धार्मिक कार्यक्रम होते है,तो कही कही सेलिब्रिटी और राजनीतिक हस्ती पंडालों में आकर गणेश उत्सव में दस्तक देते है।जिससे स्थानीय जनता तथा आसपास के क्षेत्रों में चर्चाएं शुरू रहती है।लेकिन मानवता की दृष्टि से सायन कोलीवाड़ा के गणेश पंडाल में शारीरिक कमजोर बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुये उनको गणेश भगवान के दर्शन कराने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करके मानवता की मिसाल कायम की है पंचशील टेनेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने।

Tuesday, 18 September 2018

*आरे कॉलोनी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश करने वाले पत्रकार को धमकी*

पीड़ित पत्रकार ने न्याय के लिये प्रशासन से लगायी गुहार

पवित्र समय न्यूज(मुंबई) 19/09/2018

मुंबई-गोरेगांव पूर्व स्थित आरे कॉलोनी के जंगलों में करोड़ों का घोटाला किया जाता है और जब कोई सामाजिक कार्यकर्ता या पत्रकार पर्दाफाश करने की कोशिश करता है तो उसको खंडनी और धमकी दिलायी जा रही है, ऐसा ही आरोप स्थानीय पत्रकार नीलेश धुरी ने अपने शिकायती पत्र में प्रशासन से करोड़ों के घोटाले की जांच करने की मांग की लेकिन वहाँ पर अधिकारी के निर्देश पर ठेकेदार ने धमकी देते हुये झूठे आरोप में फसाने की धमकी दी है इसके लिये धुरी ने न्याय की गुहार लगायी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 सितंबर को आरे कॉलोनी यूनिट नंबर 5 के पास सरकारी जमीन पर अवैध काम शुरू होने के कारण नीलेश धुरी ने आरे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राठौड़ को इसकी जानकारी दी लेकिन उन्होंने कोई भी लिखित परमिशन नही होने के कारण जब उक्त अवैध काम की फ़ोटो निकालने का प्रयास किया तो ठेकेदार मयूर के आपराधिक साथियों ने फ़ोटो निकालने से मना किया और उसकी जानकारी मयूर को दी जो कि गोरेगांव पश्चिम में रहता है उसने फोन पर धमकी दी यह जमीन मेरी है और इससे पहले भी तूने पेपर में खबर प्रकाशित करके और शिकायत करके बहुत तकलीफ दी है लेकिन मेरा कुछ भी बिगाड़ नही सकता बल्कि तुझे खंडनी में फंसा दूंगा,,,इस प्रकार की धमकी से भयभीत होकर पत्रकार नीलेश धुरी ने प्रशासन से लिखित शिकायत करके न्याय की गुहार लगायी है, गौरतलब है कि आरे कॉलोनी में जबसे मुख्य कार्यकरी अधिकारी राठौड़ आये है तब से करोड़ों के घोटाले हो रहे है जिसमें शूटिंग के नाम पर स्टूडियो में अवैध निर्माण, तो पेड़ो की अवैध कटाई से लेकर सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण जबकि रिलायंस कंपनी को फायदा पहुचाने के लिए सन 2015 में बीना परमिशन पर काम रुक गया जिसे परमिशन देकर शुरू करवाने जैसे अनेक घोटाले से आहत होकर ठेकेदार मयूर गोसावी से धमकी दिलाकर सच की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।जबकि नीलेश धुरी ने शुरू से आरे कॉलोनी में व्याप्त घोटाले की शिकायत करके अधिकारियों की विभागीय जांच की मांग की है।खास बात यह भी धुरी ने बताया कि आरे कॉलोनी में चल रहे घोटाले के सारे सबूत उनके पास मौजूद है अगर योग्य जांच हुई तो ठेकेदार के साथ साथ अधिकारीयों को भी घोटाले में पाया जा सकता है।

Monday, 17 September 2018

25 वर्षो से नया ऐतिहासिक रूप देने वाला मंडल *चांदिवली (म्हाडा) सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल*

 म्हाडा गणेश मैदान में साई मंदिर के साथ भव्य गणेश पंडाल

 पवित्र समय न्यूज(मुंबई) 18 सितंबर 2018




 मुंबई-महाराष्ट्र तथा देश के विभिन्न राज्यों में सर्व प्रथम पूजे जाने वाले हिंदू समुदाय के आराध्य देव गणेश चतुर्थी पर गणेशउत्सव से शहर की रौनक बढ़ जाती है, जिसे सबसे ज्यादा मुंबई के लाल बाग के राजा तो देश विदेश में विख्यात है, लेकिन हम बात करते है मुंबई उपनगर के चांदिवली विधानसभा में पिछले 25 वर्षों से *चांदिवली म्हाडा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल* द्वारा स्थापित गणेश चतुर्थी पर ऐतिहासिक महत्व को दिखाया जाता है।ऐसा ही 17 सितंबर को मेट्रो इंडिया के संपादक मनोजकुमार यादव, मानवता का भारत के संपादक सतीश गुप्ता,खबरे आजकल और आज के संपादक हरेश गुजेटी ने म्हाडा कॉलोनी चांदिवली म्हाडा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल द्वारा स्थापित पंडाल में देखा और बताया कि वास्तव में चांदिवली विधानसभा या यूं कहें कि पूर्वी उपनगर में शायद ही ऐसा कोई पंडाल होगा जहां शिर्डी के साईबाबा मंदिर जैसा हूबहू मंदिर बनाया गया साज सज्जा और कलाकार ने साई मंदिर और द्वारका माई के मंदिर को मुंबई में लाकर स्थापित कर दिया हो।गणेशउत्सव पर गणेश मैदान म्हाडा कॉलोनी चांदिवली में स्थापित गणेश दर्शन के लिए प्रतिदिन पांच हजार से दस हजार लोग दर्शन कर रहे है।ज्ञात हो कि चांदिवली विधानसभा के एकमात्र ऐसा मंडल है जो प्रति वर्ष गणेशउत्सव के साथ ऐतिहासिक दृश्य को दर्शाता है। इस बार साईबाबा मंदिर को जिस प्रकार बनाया गया वो शिर्डी जैसा प्रतीत होता है,मंडल के प्रतिनिधि संतोष नागेकर ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से चांदिवली म्हाडा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल गणेश स्थापना करते आ रहा है, जो हर वर्ष धार्मिक महत्व को सभी जाति धर्म और समुदाय के लोगों का सहयोग मिलता है,और यहाँ श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है,राजनीतिक सामाजिक, तथा स्थानीय जनता का भरपूर सहायता देते है।खास बात यह भी है चांदिवली म्हाडा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के मुख्य मार्ग दर्शक पूर्व नगरसेवक ईश्वर तायड़े,और अध्यक्ष रविंद्र नेवरेकर, कार्याध्यक्ष विष्णु आवटे, महासचिव प्रमोद हुले, खजिनदार धर्मंन रावत, महिलाध्यक्ष समिधा कालसेकर समेत सभी सभासदों ने कड़ी मेहनत करके इस बार शिर्डी साईबाबा मंदिर को गणेश चतुर्थी के साथ जोड़कर भक्तजनों को दर्शन करने का गौरव प्राप्त करवाया है।बताया जाता है कि लगभग उक्त आयोजन में एक करोड़ रुपये की लागत लगी है।

Saturday, 8 September 2018

*बोरीवली आरटीओ पर प्रसिद्ध कामगार नेता अभिजीत राणे के नेतृत्व में भव्य मोर्चा*

पवित्र समय न्यूज(मुंबई) 08 सितंबर 2018


मुंबई-आरटीओ (परिवहन)विभाग में अधिकारियों से साठगांठ करके दलालों द्वारा रिक्शा चालकों व टैक्सी चालकों को लूटने और चक्कर कटवाने के मामलों से त्रस्त चालकों ने प्रसिद्ध कामगार नेता अभिजीत राणे के मार्गदर्शन में गक्त दिनों बोरीवली आरटीओ विभाग पर भव्य मोर्चा निकाला जिसमें लगभग 40 हजार रिक्शा चालकों व टॅक्सी चालकों ने भाग लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरटीओ अधिकारियों से साठगांठ करके दलाल द्वारा रिक्शा व टॅक्सी मालिकों को लूटने तथा उन पर दादागिरी दिखाने के मामले धड़क ऑटो रिक्शा टॅक्सी यूनियन के प्रसिद्ध कामगार नेता अभिजीत राणे को मिलने के बाद सभी पददाधिकारियों ने भव्य मोर्चा निकालते हुये कहा कि रिक्शा चालक व मालिक और टॅक्सी चालक मालिक को सात दिनों के अंदर आरटीओ से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध हो और दलालों को बोलबाला एक दम समाप्त किया जाये अगर नही किया गया तो धड़क कामगार यूनियन के संस्थापक महासचिव अभिजीत राणे अपने यूनियन के साथ उप प्रादेशिक विभाग (परिवहन) का घेराव किया जायेगा। यही नही अभिजीत राणे ने यह भी कहा कि उक्त टॅक्सी रिक्शा चालक दिन रात मेहनत करके अपने परिवार का पालन पोषण करते है,ऐसे में उनके साथ आरटीओ अधिकारियों तथा दलालों द्वारा दी जाने वाली प्रताड़ना बर्दास्त नही की जायेगी।खास बात यह भी रही उक्त मोर्चा में नगरसेवक गणेश खनकर ने मोर्चा को संबोधित किया और उनके साथ मे मंदा सोनी,अनुराधा मोरे,अनिता तलवार,श्री विनय डोलस, उपेंद्र पंडित,नीलेश धुरी,उदय सांगळे, नितिन घोसालकर,सुधीर नायर,सतिश नायर,अरुण गुप्ता, महेश गुप्ता,इमरान जहागीरदार, विजय शेट्टी, के साथ सैकड़ो लोगों उपस्थित रहे।जबकि प्रसिद्ध कामगार नेता अभिजीत राणे ने एक शिष्टमंडल लेकर आरटीओ (परिवहन) के आयुक्त रवि गायकवाड़ ने मुलाकात करके उक्त समस्याओं पर चर्चा की और आठ दिनों हल निकालने का आश्वासन रवि गायकवाड़ ने दिया है।

Wednesday, 5 September 2018

*भाजपा के विधायक हुये बेलगाम,बेटी बचाओ बेटी भगाओ  जैसा बेतुका बयान*

सोशल मीडिया पर जनता निकाल रही भड़ास

पवित्र समय न्यूज(मुंबई) 05 अगस्त 2018

मुंबई-घाटकोपर विधानसभा के दबंग और कलयुग के श्रवण कुमार की तर्ज पर गरीबों  तथा जरुरतमन्दों की मदद करने वाले विधायक राम कदम की जबान फिसली,दही हंडी के दिन युवाओं का हौसला बढ़ाने और उनके बेटियों के प्रति बेतुका बयान देने से सोशल मीडिया पर जनता ने भड़ास निकालना शुरू कर दिया है। जिससे भाजपा सरकार को अन्य राजनीतिक पार्टी ने आड़े हाथ लिया है। क्या है मामला सोशल मीडिया पर वायरल खबर के अनुसार दही हंडी के कार्यक्रम के दौरान राम कदम ने युवाओं के उत्साह बढ़ाने के लिये कहा अगर किसी से भी आपका प्रेम हो जाये तो मुझे बताओ और मेरा नंबर अगर लड़की की मर्जी ना हो तब भी में लेकर आऊंगा तुम्हारे माता पिता अगर तैयार है,, इस प्रकार के बेतुका बयान पर राम कदम ने भाजपा के हिटलरशाही कानून का हवाला दे दिया जो समाज और देश के लिये अतिगंभीर है। जबकि रामकदम ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कलयुग के श्रवण कुमार बनने की पुरजोर कोशिश की और कुछ हद तक सफल भी हुये लेकिन समय समय पर उनकी दबंगई उनके लिए मुसीबत बन गयी, ज्ञात हो कि पिछले कुछ वर्ष पहले बीएमसी अधिकारी पर हमला करवाना पुलिस अधिकारियों पर सत्ता की धौस देना विधानसभा में दबंगई से चर्चा में रहने वाले राम कदम अब दही हंडी जैसे पावन पर्व पर बेटियों के प्रति अपने इस प्रकार के बयान से फिर जनता तथा राजनीतिक दलों के निशाने पर आ गये।जहां उनको सोशल मीडिया पर निषेध निषेध निषेध से गुजरना पड़ रहा है।खास बात यह है कि उनके द्वारा सख्त चेतावनी भरे लेटर हेड तथा उनके कार्य करने की पध्दति साफ-साफ लिखा जाता है जो किसी भी सांसद तथा विधायक के लेटर हेड पर नही मिलेगा।

Tuesday, 4 September 2018

*रुपया को मजबूत करना हो तो हवाला कांड रोको: हार्दिक हुंडिया*

पवित्र समय न्यूज(मुंबई) 4 सितंबर 2018

मुंबई-देश मे भ्रष्टाचार की लगाम लगाना और देश को आर्थिक स्थिति से निजात दिलाना है तो हवाला कांड की रोकथाम के लिये सरकार को उचित कार्रवाई करना होगा तब ही भ्रष्टाचार और हवाला कांड करने वाले भगोड़े लोगों पर अंकुश लग सकता है, अभी हाल ही में प्रेस विज्ञप्ति जारी करके हीरा विशेषज्ञ व पत्रकार जगत के जाने माने व्यक्ति हार्दिक हुंडिया ने  बताया कि रुपया को मजबूत करना है तो हवाला कांड रोकना चाहिये । ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले देश की राजधानी दिल्ली में 50 करोड़ के कच्चे हीरे के स्टोन पकड़े गये थे लेकिन भारतीय कीमत के अनुसार 11 लाख के स्टोन बताया गया, जबकि सस्ते कीमत के हीरे महंगी कीमत में विदेशों से आयात करके रुपये का स्तर गिराकर डॉलर को मजबूती मिल रही है।और यह सब हवाला कांड के जरिये हो रहा है यही हवाला कांड के सरगना देश के दिल्ली,मुंबई, सूरत,अहमदाबाद, के अलावा ऐसे कई शहरों में सक्रिय  है। जो देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर रहे है।खास बात  यह भी हार्दिक हुंडिया ने बतायी विश्व हीरा बाजार के इतिहास में  पिछले 2 वर्षो में महंगे कीमत के हीरा आयात निर्यात करके देश को 50000 करोड़ रुपये विदेश भेज कर देश को आर्थिक स्थिति से नुकसान करने वालों पर सरकार योग्य कानून तथा उचित कार्रवाई करें जिससे इस प्रकार का कारोबार रुक सके।जबकि देश में कुछ फर्जी कंपनी खोल कर विदेश से 11 लाख का हीरा 50 करोड़ का बोलकर ठग रहे है सवाल यह भी है कि इतना रुपया सरकार की जानकारी में भी रहता है या सिर्फ हवाला कांड से ही यह कारोबार चल रहा है। गौर करने वाली बात यह भी है कि विदेश से 11 लाख का हीरा और देश का 50 करोड़ जाना यह सरासर सरकार की आंखों में धूल झोंकने जैसा ही है, विचारणीय विषय है 11 लाख के हीरे का 50 करोड़ का बिल कैसे बनकर आता है?और बैंक यह रुपये कैसे अदा करती है? यही नही सस्ते हीरे को महंगा बताकर देश में कैसे लाया जाता है?इस पर हुंडिया ने कस्टम ऑफिसर क्लिरिंग एजेंट को कितना कमीशन दिया जाता है,उनकी उच्च स्तरीय जांच करके सरकार को कार्रवाई करनी चाहिये।यह मांग हीरा के जानकार हार्दिक हुंडिया ने की और उन्होंने बताया कि 50000 करोड़ का फर्जी आयात निर्यात पर हीरा बाजार में डर का माहौल व्याप्त है, पिछले दो वर्षों चलने वाले फर्जीवाड़े से हीरा के व्यापार में हड़कंप मचा हुआ है।खास बात यह भी है दो वर्ष पहले डॉलर की कीमत 63 और आज 71 तक पहुंच गया यह आठ रुपये का अतिरिक्त भार देश की जनता पर विदेशी व्यस्तुओँ के माध्यम से डाला गया है यह सब फर्जी कंपनी और हवाला कांड के जरिये देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर किया जा रहा है इसलिए सरकार को रुपया मजबूत करना है तो हवाला कांड रोकना चाहिए।

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...