*मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक की धार्मिक यात्रा हुई संपन्न*
![]() |
राजस्थान/ आंध्र प्रदेश: कहते है धार्मिक आस्था अगर सच्ची होती है तो हर मुश्किल काम भी आसान हो जाता है.
चार धाम 12 ज्योतिलिंग 43 शक्तिपीठ और दक्षिण भारत के ऐतिहासिक सभी धार्मिक मंदिरों के अलावा बाबा बर्फानी माता वैष्णों देवी (जम्मू कश्मीर) की यात्रा पिछले वर्ष 2025 में संपन्न हुई इसके बाद भी मेंहदीपुर बालाजी भगवान (राजस्थान) और तिरुपति बालाजी (आंध्र प्रदेश) में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने का सौभाग्य इस वर्ष 2026 में मिला।
बतादूँ की इस वर्ष कही भी धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का विचार मन में नही था लेकिन कहते है ना जब भगवान की कृपा होती है तो हर काम भी आसान हो जाता है मेहंदीपुर बालाजी महाराज (राजस्थान) के लिये हमारे मित्र अवधेश दुबे के सहयोग से पूर्ण हुआ तो तिरुपति बालाजी (आंध्र प्रदेश) परिवार बच्चों की बजह से संपन्न हुआ।
वैसे तो तिरुपति बालाजी भगवान वेंकटेश्वर का सातवां दर्शन है.
सर्व प्रथम धार्मिक यात्रा मित्र प्रीतम कुमार गोवर्धन के साथ तिरुपति बालाजी से शुरू हुई और फिर अन्य मित्रों का सहयोग मिलता गया और ऐतिहासिक सभी धार्मिक मंदिरों के दर्शन के साथ समापन हुआ लेकिन फिर भी भगवान की कृपा है कि मित्र या परिवार के साथ धार्मिक यात्रा चल रही है.
कर्म और आस्था यह दोनों ऐसे पहलू है जिसे आज के दौर में समझना बहुत ही मुस्किल है लेकिन मेरा प्रयास जारी रहेगा मेरी धार्मिक यात्रा में कुछ अजीब रहस्य देखने को मिला जब-जब में धार्मिक यात्रा में गया और में शून्य रहा लेकिन भगवान की महिमा रही एन वक्त पर सब सुगम होते गया है यह सब भगवान की लीला रही 15 वर्ष पहले भी यात्रा शून्य पर अटक गई एन वक्त पर सब सामान्य हो गया इस बार भी वेंकटेश्वर बालाजी जी भगवान की अनुकंपा रही ओर सामान्य हो गया।
अब बात करते है मेहंदीपुर बालाजी महाराज (राजस्थान) की जहां पर कुछ यू ट्यूब के एक्सपर्ट जिन्होंने भगवान के बारे में इतना भ्रम पैदा कर दिया कि कुछ भक्त वहाँ जाने से कतराते है लेकिन वास्विकता कुछ और ही है सच्ची श्रद्धा और भगवान पर अटूट विश्वास है तो बहम कैसा लेकिन में कहना चाहूंगा यू ट्यूब के एक्सपर्ट भाईयों से ऐसी मनगढ़ंत कहानी मत शेयर करों जो श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचे.
सनातन धर्म का एक मात्र मंदिर मेहंदीपुर बालाजी महाराज (राजस्थान) जो भगवान श्री राम भक्त हनुमान और भैरों बाबा और प्रेतराज सरकार से विख्यात है जो हमको एक प्रेरणा देता है जिसका जैसा कर्म उसी हिसाब से फल मिलेगा.
मेरे करीबी मित्र सतीश गुप्ता ने बताया कि वहाँ अद्भुत शक्ति है इसलिये डर लगता है लेकिन मेरा मानना है सच्ची श्रद्धा से अगर दर्शन करना है तो हर भय से छुटकारा मिल सकता है।
अब बात करता हूं तिरुपति बालाजी (आंध्र प्रदेश) में विश्व विख्यात भगवान वेंकटेश्वर जो सप्तगिरी पहाड़ों पर स्थित तिरुमला में विराजमान कलयुग में समस्त संसार के पालनकर्ता भगवान वेंकटेश्वर बालाजी जिनकी महिमा तो निराली है वहाँ पर मेरे परिवार में बड़ी बेटी की इच्छा थी समस्त परिवार के साथ दर्शन करने की वह इच्छा भी बिना किसी अड़चन के संभव हो गयी साथ श्री काल हस्थी और माता पद्मावती मंदिर के दर्शन भी अच्छे हो गया और सकुशल धार्मिक यात्रा संपन्न हुई...(*मुकेश रामजी पांचोली*)
