शक्ति मित्र मंडल का महाभंडारा संपन्न
पवित्र समय न्यूज़
मुंबई। घाटकोपर - साकीनाका लिंक रोड पर शिव प्रेरणा इमारत के पास स्थित शंकर नगर में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव शक्ति मित्र मंडल की ओर से नवरात्रोत्सव पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्रोत्सव पर्व के निमित्त महाभंडारे का आयोजन भी किया गया है। शिवशक्ति मित्र मंडल की ओर से जहां अंबे मां की भव्य मूर्ति पंडाल में बिठाई गई है, वहीं मुख्य प्रवेश द्वार पर भगवान शंकर की भी भव्य मूर्ति बिठाई गई है।
गौरतलब है कि नवरात्रोत्सव के दौरान बुधवार 27 सितंबर को मंडल की ओर से सत्य नारायण पूजा तथा महाभंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस महाभंडारे का लाभ दस हजार से ज्यादा लोगों ने उठाया। शिव शक्ति मित्र मंडल के संस्थापक संपत कोटियन का हमेशा से यहां के नवरात्रोत्सव व महाभंडारे में विशेष योगदान रहता है। यही वजह है कि संपूर्ण असल्फा गांव, कुलकर्णी वाडी, परेशवाडी, तुंगा गांव, भटवाडी, नारायण नगर, माणिकलाल कं पाउंड से साकीनाका तक के हजारों देवीभक्त शिव शक्ति मित्र मंडल की ओर से आयोजित नवरात्रोत्सव में अंबे मां के लिए दर्शन के लिए आते रहते हैं। आज इस मंडल का नवरात्रोत्सव काबिलेतारीफ माना जाता है। शिवशक्ति मित्र मंडल के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि मंडल द्वारा हर बार नवरात्रि पर्व में कुछ अनूठी झांकी देवी भक्तों को देखने के लिए तैयार करवायी जाती है। बुधवार की शाम से ही मंडल की ओर से महाभंडारे की शुरुआत की गई, जो देर रात तक निरंतर चलती रही। महाभंडारे के दौरान ही प्रमुख गणमान्य अतिथियों के सत्कार का दौर भी साथ में ही शुरु था। इस अवसर पर नगरसेवक किरण लांडगे, नगरसेवक प्रकाश मोरे, नगरसेवक विजू शिंदे, पूर्व नगरसेवक हरीश शुक्ला, पूर्व नगरसेविका कोमल जामसांडेकर, वरिष्ठ पत्रकार राजन पारकर, भाजपा नेता शुभांशु दीक्षित, कांग्रेसी नेता शरीफ खान, समाजसेवक सलीम खान, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर, सतीश शेटटी, सुनील सिंह, भाजपा नेता सुनील दुबे, संतोष पाठक, विरेंद्र शर्मा, आरपीआई नेता दादू भोसले, पवई टाइम्स के संपादक विन्नी दलवी, सचिन भोर, अनिल शुक्ला, राहुल पांडेय और भाजपा नेता अमर सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य मौजूद थे। मेहमानों का स्वागत मंडल के संस्थापक संपत कोटियन, अध्यक्ष पंकज सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह, कोषाध्यक्ष शैलेष सिंह, सचिव आकाश सिंह, जितेंद्र दुबे (चिंटू) ने किया।इसी तरह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बंटी सिंह, सर्वेश सिंह, हरिओम, पवन मिश्रा, सिदधार्थ सूर्यबंशी, शेखर ठाकुर और निलेश तिवारी ने अथक परिश्रम किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जितेंद्र दुबे (चिंटू) ने किया।
No comments:
Post a Comment