मंडी दोषी है न की किसान - रामनिवास खोरे
किसानों के साथ सौतेला व्यवहार बंद करे प्रशासन
पवित्र समय न्यूज़
हरदा/ जिले में ग्रीष्मकालीन मुंग उड़द खरीदी 17 जून से 18 जुलाई तक खरीदी करने का प्रसाशन ने तय किया गया। खरीदी प्रारंभ से पूर्व क्या मध्यप्रदेश शासन या जिला प्रशासन की क्या योजना बनाई गई।उक्त योजना से मंडी प्रसाशन खरीदी एजेंसियों को अवगत कराया गया या मंडी प्रशासन ने अपनी मर्जी से किसानों को एक ट्राली पर एक अनुबंध दिया किसानों को उनके खाते अनुसार खातेसह मांगे जाने पर क्यों नही दिया गया
उक्त संदर्भ में मंडी दोषी है न की किसान उक्त आरोप भारतीय मजदूर किसान संघ के जिलाध्यक्ष रामनिवास खोरे ने जिला कलेक्टर को सोपे पत्र में कहा श्री खोरे ने कहा कि ग्रीष्मकालीन मुंग उड़द खरीदी में यदि प्रशासन के बोये गये मुंग से अधिक आवक दिखी तो उस समय जांच टीम बनाकर जांच क्यों नही की गई। मंडी क्षेत्र में भी सभी मंडियों में खरीदी में अलग अलग अनुबंध शर्ते क्यों रखी गई। इसी प्रकार 6 बिंदुओं पर जिलाधीश को सोपे पत्र पर शीघ्र ही किसानों की समस्या का निराकरण कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
No comments:
Post a Comment