अजब तेरा जलवा गजब तेरी माया , तेरे चौखट पर जो भी आया बड़े बड़ो ने सर झुकाया
महिला भजन मंडलो द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुतियां, भजन सुनने उमड़ा जनसैलाव
PAVITRA SAMAY NEWS
HARDA, MP
सिराली/ अजब तेरा जलवा गजब तेरी माया , तेरे चौखट पर जो भी आया बड़े बड़ो ने सर झुकाया इस प्रकार सुंदर सुरीली आवाज व् ढोलक की थाप के साथ होशंगावाद की श्री रेवा महिला मंडल सुक्कर बाडा द्वारा नगर में दाना बाबा नबदुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित विशाल लगड़ी प्रतियोगिता में महिला मंडल द्वारा शानदार प्रस्तितिया दी। जिसने हजारो महिला पुरुषो का मन मोह लिया उपस्थित श्रोतागणों द्वारा जोरदार तालियां बजाकर महिला मंडलो का अभिवादन किया किया गया।इसके अलावा माँ रेवा मंडल नेमावर द्वारा भी महिला शक्ति द्वारा श्रीकृष्ण गोपियों एवं माँ दुर्गा के शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी। अन्य जगह से पधारी महिला भजन मंडलियों में तारा बालिका मंडल जोदरा जिला रायसेन , माँ दुर्गा मंडल बकतरा जिला रायसेन सहित नन्ही बालिकाओं के द्वारा भी भजनों कीर्तन का दौर देर रात्रि तक चलता रहा।
कार्यक्रम के पुर्व महिला भजन मंडलियों का दाना बाबा नबदुर्गा उत्सव समिति अध्यक्ष जगदीश कुशवाह, सिराली सरपंच आरती कमल कौशिक, थाना प्रभारी कचंन सिंह ठाकुर द्वारा पुष्पगुछ भेट कर महिला मंडलो का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में समिति द्वारा मंचासीन अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि सरपंच आरती कमल कौशिक, सिराली थाना प्रभारी कचंन सिंह ठाकुर, एन पी छापरे, भाजपा नेता गजेंद्र शाह, भोला कुशवाह, धर्मेंद्र सिन्दा, श्याम माहेश्वरी, चेतन कौशिक ,सोमेश अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश सोलंकी, और सत्यनारायण गौर ने किया।
30 बर्षो से होती आ रही माँ की स्थापना, नागरिको ने की सराहना
नगर की सबसे पुरानी नबदुर्गा उत्सव समिति में समिति के सदस्य निस्वार्थ भाव से तन मन धन से दस दिनों तक माँ की भक्ति में लीन रहते है। एकता और पारदर्शिता की मिसाल यह समिति बर्षो से दाना बाबा नवदुर्गा उत्सव समिति माँ दुर्गा की स्थापना करते आ रही है। इसके अलावा विशाल कन्या भोज का आयोजम भी समिति द्वारा रखा जाता है। जिसमे हजारो लोग भोजन प्रसादी का लाभ लेते है।पिछले 30 बर्षो से प्रतिबर्ष समिति द्वारा अलग अलग प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजन होता रहा है। रविवार को भी 31 वा आयोजन विशाल लगड़ी प्रतियोगिता में महिला मंडलो द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई जिसने हजारो महिला पुरुषो का मन मोह लिया। उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने समिति के कार्यो की सराहना की।
सिराली पुलिस स्टाप का भी विशेष सहयोग रहता है।
थाना परिसर के मुख्य द्वार पर स्थित दाना बाबा का स्थान बर्षो पुराना है। यहाँ पर हनुमान जी का भी स्थान है। गणेश उत्सव व् नवरात्रि में पुलिस स्टाप द्वारा बिशेष सहयोग किया जाता है। इन मोको पर प्रतिबर्ष कन्या भोज का आयोजन थाना परिसर में बर्षो से होता आ रहा है। लेकिन पुलिस और आम जनता के बेहतर तालमेल यहाँ पर होने वाले कार्यक्रमो में देखने को सहज ही मिल जायेगा।
बहुत ही शानदार लेखनी
ReplyDeleteधन्यवाद दुबे जी
Delete