Thursday, 5 October 2017

आम आदमी पार्टी आगामी चुनाव में बजायेगी विगुल, जनसंपर्क अभियान में जी जान से जुटे कार्यकर्ता


आम आदमी पार्टी आगामी चुनाव में बजायेगी विगुल,
जनसंपर्क अभियान में जी जान से जुटे कार्यकर्ता

पवित्र समय न्यूज़

हरदा/ आम आदमी पार्टी जिला हरदा इकाई ने जिले भर में कार्यकर्ता व जनसम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है | विगत दो दिनों से जिले के प्रवास पर बैतूल से आए लोकसभा प्रभारी अजय सोनी के मार्गदर्शन व जिला संयोजक रेवाराम पटेल के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है | इसके अंतर्गत 5 नवम्बर को राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की भोपाल में होने वाली शंखनाद रैली के लिए आमजन तक संदेश पहुँचाया जा रहा है | इस सभा में आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल बजाया जाएगा |
विगत दिनों किए गए सघन जनसम्पर्क के दौरान हंडिया तहसील के ग्राम हंडिया, चौकी, बेसवॉ, नयागाँव, रातातलाई, खरदना, ऊंवा में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से दिल्ली की आप सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों को जनता के बीच रखा | साथ ही लोगों की स्थानीय समस्याऐं जानकर उनके खिलाफ लड़ाई लड़ने का आह्वान किया |
अगले दिन सिराली, चारुवा, खिरकिया में इस अभियान के तहत लोगों को जागरुक किया गया | साथ ही ऊंवा, चारुवा तथा हरदा में कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई |
बैठक में जिला संयोजक ने कार्यकर्ताओं को भ्रष्टाचार मुक्त स्वच्छ राजनीति के उद्देश्य हेतु संकल्पित आम आदमी पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया | लोस प्रभारी अजय सोनी ने जिले की पार्टी गतिविधियों की प्रशंसा कर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा | आपने कहा कि "आम आदमी पार्टी व अन्य पार्टियों के राजनीतिक दृष्टिकोण को हमें हर घर तक पहुँचाना है | दिल्ली का मॉडल मध्यप्रदेश में लागू करने के लिए हमें दिनरात एक करना होगा | प्रत्येक कार्यकर्ता समय, संकल्प, कोष व कार्यक्रम आदि के लिए दृढ़निश्चयी होकर काम करे | ये आजादी की दूसरी लड़ाई है, हमें इंकलाब जिंदाबाद के उद्घोष को हर आम आदमी की आवाज बनाना होगा |"
जिला सचिव ईश्वर विश्नोई ने संगठन निर्माण पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं के कर्तव्य, सोशल मीडिया का इस्तमाल जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शित किया | इस दौरान शंकर राजपूत, हरीश गुप्ता, राजेन्द्र मालवीया, वफा खान, शिवपाल राजपूत व अन्य सभी ने अपनी बात रखी |
बैठक व दो दिनों के जनसम्पर्क अभियान में डॉ. आरएन लेगा, सेवाराम गोल्या, महेश कुशवाह, बालकदास बाँके, अमित विश्वकर्मा, सुदर्शन गौर, संजय बघेला, आशीष जोशी, संदीप जाट, बैतूल जिले से शिबू विश्वकर्मा, राजेश यादव व अन्य कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा |

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...