*कृषि मंत्री कल आएंगे सिराली , मंडी सदस्यों को जानकारी नही*
*सदस्यों ने कहा मंत्री से करेगे मंडी सचिव की शिकायत* *
*पवित्र समय न्यूज़*
*सिराली* / प्रदेश के कृषि मंत्री गौरीशंकर विशेन शुक्रबार को सिराली आएंगे। जहाँ 3 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो चुकी नवनिर्मित कृषि उपज मंडी का लोकार्पण करेगे। उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री लालसिंह आर्य भी साथ रहेंगे। हरदा जिले की तहसील सिराली में इस नवनिर्मित मंडी जो एक साल से ज्यादा समय से बनकर तैयार हो चुकी है। लेकिन दुर्भाग्य कहे की एक पखबाड़े पूर्व भी कृषि मंत्री इस मंडी का लोकार्पण करने आने वाले थे उस समय भी कार्यक्रम टल गया। और अब कल शुक्रवार को मंत्रीजी सिराली आ रहे है। इसकी जानकारी मंडी सचिव द्वारा न मिडिया को दी गई और नही मंडी के सदस्यों को कितनी बिडंबना की बात है। कि मंडी क्षेत्र और परिसर में जो व्यवस्थाये की जाती है वो किसानों के लिए होती है। और किसानों का दुर्भाग्य की प्रदेश के कृषि मंत्री सिराली आ रहे और किसानों को जानकारी नही जबकि मंडी कार्यक्रम में किसानों का कृषि मंत्री के हाथों सम्मान होना चाहिए लेकिन मंडी सचिव की लापरवाही के कारण आज उन्हें अपमानित होना पड़ रहा है। प्रदेश के मुखिया स्वयं किसान पुत्र कहते है । में किसान का वेटा हु। और यह क्या हो रहा है। आपके कार्यकाल में जिस कार्यक्रम में कृषि मंत्री हो वहाँ किसान की जगह क्या सिर्फ भाजपा के पदाधिकारी होंगे। फिर क्यों न इस कार्यक्रम को भाजपा किसान मोर्चा मिलन समारोह का नाम रख दिया जाये।
*प्रचार के नाम पर खानापूर्ति*
3 बजे मंडी गेट से बाहर निकली गाड़ी। 27 अक्टूम्बर को कृषि उपज मंडी सिराली में मंत्री जी आने वाले है। प्रचार प्रसार के लिए 106 गॉव और एक गाड़ी लगाई गई। न तो विज्ञप्ति जारी की और नही मिडिया और सदस्यों को कोई जानकारी दी।अजब और गजब मंडी की यह कार्यप्रणाली से मंडी सदस्य भी दुखी है। जो कल मंडी सचिव के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। वैसे भी इस मंडी में अव्यवस्धाओ का अंबार लगा हुआ है। विगत दिनों मंडी सचिव की गलती से सेकड़ो किसानों के खाते बंद हो गए। जिसका किसानों ने विरोध भी किया , जहा सुरक्षा गार्ड भी नही पहनते ड्रेस। यहाँ पर चस्पा मंडी अध्यक्ष व् सदस्यों के नाम और मोबाईल नम्बर में कई नम्बर बाहर अन्य शहरों में लगते है।
No comments:
Post a Comment