Friday, 20 October 2017

गौमाता का किया पूजन, सुंदर बैल जोड़ी पालको को दिया सात्वना पुरष्कार


गौमाता का किया पूजन, सुंदर बैल जोड़ी पालको को दिया सात्वना पुरष्कार

सिराली/ भारतीय किसान संघ नगर इकाई सिराली एवं धर्म रक्षा समिति सिराली और नव दुर्गा उत्सव समिति  मेघनाथ चौक  सिराली द्वारा गौ माता पूजन का त्योहार ,प्रति वर्षानुसार हर्षोल्लास से मनाया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता  कमल जी कौशिक सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत सिराली  द्वारा की गई एवं कार्यक्रम का संचालन   रामकृष्ण कुशवाह तहसील  तहसील मंत्री भारतीय किसान संघ तहसील सिराली द्वारा किया गया,कार्यक्रम में सुंदर बैल जोड़ी श्रंगार एवं गौ माता  श्रृंगार पर प्रथम, द्वितीय ,तृतीय ,चतुर्थ और पंचम एवं एक सांत्वना पुरस्कार दिया गया ।जो इस प्रकार है।प्रथम पुरस्कार ₹ 1101 रुपए
  अनिल भायरे  द्वारा  लक्ष्मी नारायण जी भावसार को  सर्वश्रेष्ठ गौ माता श्रृंगार पर दिया गया। द्वितीय पुरस्कार ₹ 701 रुपए
  राजू  माहेश्वरी द्वारा  विष्णु प्रसाद  कुशवाह को सर्वश्रेष्ठ बैल जोड़ी  श्रृंगार पर  दिया गया।तृतीय पुरस्कार 501रुपए
 नितिन  अग्रवाल द्वारा  शैतान सिंह जी राजपूत को बैल जोड़ी  श्रृंगार पर दिया गया,,
 चतुर्थ पुरस्कार 501 रुपए
  कुंज विहारी सोमानी  द्वारा   अशोक जी कुशवाह को बैल जोड़ी श्रृंगार पर दिया गया,,
पंचम पुरस्कार 301 रूपये
 कमल  कौशिक सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत सिराली द्वारा  सुखराम जी बावडिया वाले को दिया गया, सांत्वना पुरस्कार 251 रूपय
 कैलाश चंद्र अग्रवाल द्वारा  भीका जी उइके को दिया गया,, इस गौ माता पूजन कार्यक्रम में दानदाताओं द्वारा 2001 रूपय की राशि मंदिर निर्माण समिति को प्रदान की गई

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...