*हम तो तिजोरी के मुनीम है असली मालिक तो आप हो- गौरीशंकर बिसेन*
*किसान संगोष्टि और लोकार्पण कार्यक्रम में बोले कृषि मंत्री*
* *पवित्र समय न्यूज़*
*मोहन गुर्जर* *
*मोबा, 9826602564*
हरदा/सिराली देश का एकमात्र ऐसा प्रदेश मध्यप्रदेश जहाँ किसानों को अधिक से अधिक फसलो की उपज का सही दाम दिया जाता है। और किसान को अपनी बेचीं हुई उपज का सही दाम मिले इसलिए भावन्तर योजना प्रदेश में लागू की कृषि उपज मंडी सिराली में आयोजित किसान संगोष्टि व् लोकार्पण कार्यक्रम में उपरोक्त उदगार कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने व्यक्त किये।
उन्हने कहा कि में पिछले दिनों बुरहानपुर खंडवा गया जहा बहुत ही अच्छे किस्म की प्याज 2 रूपये और 4 रूपये किलो मंडी में बिक रही थी। किसान को अपनी मेहनत का सही दाम नही मिल रहा था हमारी सरकार ने तुरन्त ही रणनीति बनाई और सरकार ने उसी प्याज को 8 रूपये किलो समर्थन मूल्य पर खरीदी की 700 करोड़ रूपये किसान की प्याज खरीदने में सरकार को नुकसान हुआ। लेकिन हम आर्थिक बोझ सहन कर लेंगे पर किसान को परेशान नही होने देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में प्राकृतिक आपदा से किसान की मृत्यु होती थी तो मुश्किल से उसके परिवार को दस हजार रूपये भी नही मिलते थे। शिवराज सरकार में प्राकृतिक आपदा से अगर किसान की म्रत्यु खेत में काम करते समय होती है तो उसके परिवार को हमने मुख्यमंत्री किसान प्राकृतिक आपदा कोष से 4 लाख चार हजार रूपये की राशि दी । उन्होंने कहा कि हम किसान का दर्द समझते है में भी किसान हु और प्रदेश के मुखिया भी किसान पुत्र है।और सरकार का उद्देश्यय किसानों को हर हालात में खुश रखना सरकार आर्थिक बोझ सहन करने को तैयार है।लेकिन किसान को ऐसे हालातों में नही छोड़ेगी। किसानों को अब अपनी बेचीं हुए अनाज का 50 हजार व्यापारी नगद देगे।और बाकि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से उनके खातों में जमा होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम तो तिजोरी के मुनीम है असली मालिक तो आप हो आपका माल सुरक्षित रहे यही हमारा उद्देश्यय है।
कार्यक्रम के पूर्व कृषि मंत्री श्री बिसेन ने गौ माता लक्ष्मी का पूजन , कन्याओं की पूजा कर उनसे आशीर्वाद लिया एवं भगवान बलराम माँ सरस्वती के समझ दिप प्रज्बलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कृषि मंत्री के प्रथम नगर आगमन पर जगह जगह स्वागत द्वार वेनर पोस्टर लगाकर उनका स्वागत हुआ , भाजपा मंडल एवं युवा मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा भी फूलमालाओं से मंत्री जी का स्वागत मंच पर किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रखर वक्ता राजेश सोलंकी ने किया कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंग मीणा द्वारा स्वागत भाषण एवं भाजपा सरकार द्वारा किसान हित में चलाई गई भावन्तर योजना की जानकारी किसानों को दी। कार्यक्रम में कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन, भाजपा विधायक संजय शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंग मीणा, जिला पंचायत सदस्य अंजना गजेंद्र शाह, मंडी अध्यक्ष रूपाय बाई, मंडी उपाध्यक्ष बिष्णु छलोत्रे, जनपद अध्यक्ष जगदीश सोलंकी, उदय सिंह चौहान, राजेश कुशवाह, धर्मेद्र सिन्दा, गोकुल इंगले, पदम् पटेल, राजू माहेश्वरी भोला शंकर कुशवाह, मनीष मांगुल्ले, कान्हा अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
*मंच से बोले विधायक चार लोग खड़े होकर जलाते है मेरा पुतला*
किसान संगोष्ठी एवं लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक संजय शाह ने मंडी द्वारा कराए गए विकास कार्यो की जानकारी से कृषि मंत्री श्री बिसेन से अवगत कराया साथ ही। मंडी में सर्वसुविधायुक्त और अन्य व्यवस्थाओं के लिए राशि की मांग की जिसपर फायर विग्रेड को छोड़कर अन्य सभी मांगे मान ली गई जिसकी घोषणा मंच से कृषि मंत्री श्री बिसेन ने की। मुद्दे से हटकर विधायक शाह बोले की क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे है। लेकिन धीमी गति से परन्तु आजकल तो चार लोग खड़े होते है। संग़ठन बनाते है। और पुतला जलाते है। लोग सामने आए अपना पक्ष रखे हम काम करने के लिए ही बैठे है। विधायक के इस वयान पर लोगो ने प्रतिक्रिया भी व्यक्त की सब्र कितना रखे 8 से 10 साल बीत गए घोघड़ा मार्ग नही बना चारुवा मार्ग नही बना रोलगॉव पुल अधूरा।और क्या क्या बताये।
*
*मंडी सदस्यों ने किया कार्यक्रम का विरोध मंत्री से की मंडी सचिव की शिकायत**
कृषि उपज मंडी समिति के लोकार्पण कार्यक्रम में आमंत्रण कार्ड में कृषि विभाग और मंडी समिति द्वारा न तो मंडी सदस्यों का नाम है और नही आमंत्रण कार्ड में कही भी मंडी सदस्यगण लिखा है। और इतना ही नही मंडी सदस्यों को कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के 4 घँटे पहले दी गई जिससे मंडी सदस्यों में आक्रोश व्याप्त था। स्वयं कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने मंडी समिति द्वारा की गई लापरवाही गलती पर खेद व्यक्त किया और मंडी समिति सचिव से कहा कि भविष्य में ऐसी घटना न हो की मंडी सदस्यों के मान सम्मान को ठेस पहुचे।
*मंत्री जी के जाते ही मची अफरा तफरी भोजन पैकेट के लिए परेशान हुए किसान*
कृषि विभाग व मंडी समिति के इस संयुक्त कार्यक्रम में जो किसान दूर दराज वनांचल से आये 4 घँटे कार्यक्रम स्थल पर बैठे रहे पूरा दिन खराब किया मंत्रीजी के जाते ही भोजन के पैकेट पाने किसानों में अफरा तफरी मच गई। कई किसान भोजन पैकेट पाने के लिए अधिकारियो से बहस हुई । मंत्रीजी के कार्यक्रम को सफल बनाने भाजपा कार्यकर्ताओं मंडी समिति द्वारा किसानो को कार्यक्रम में इकट्ठा किया और कार्यक्रम के बाद मंत्रीजी चले गए इधर किसान शाम 4 बजे तक परेशान हुए कही किसान भूखे पेट लोटे।इसी बीच एक भाजपा नेता ने अपने फोर व्हीलर वाहन में एक दर्जन भोजन के पैकेट साथ ले गए पवित्र समय के पास पुरे वीडियो ग्राफ उपलब्ध है।
*कृषि मंत्री ने प्रभावशाली व्यापारी के घर किया भोजन व् स्वप्ल्हार*
नगर में आयोजित कृषि उपज मंडी लोकार्पण और किसान संगोष्ठि कार्यक्रम में किसानों से चर्चा हुई किसानों को अपनी सुनाई और किसानों की भी सुनी उसके बाद किसानों के साथ भोजन न करते हुए नगर के एक प्रभावशाली व्यापारी के घर कृषि मंत्री ने भोजन किया। एक और जहा प्रदेश के मुखिया शिवराज जब दौरे पर जाते है तो गरीब आदिवासियो के घर झोपडी में जाकर उनके घर भोजन करते है। फिर किसानों के कार्यक्रम में मंत्रीजी ने किसानों के बीच भोजन नही किया इससे यह बात भी जाहिर होती है कि कृषि मंत्री का व्यापारियों के प्रति ज्यादा प्रेम है और किसानों के प्रति दिखाबा। नगर के प्रभावशाली व्यापारी के घर भोजन किया जिसकी चर्चा किसानों ने चोराहे पर की वाह मंत्रीजी ।
*चाक चौबंद रही सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्धा*
गत दिनों हरदा मंडी में हुए विरोध व् विगत दिनों सिराली में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आंदोलित किसानों के विरोध को ध्यान में रखते हुए खिरकिया एस डी एम संजय उपाध्यय एस डी ओ पी बी एन बसाबे के निर्देशानुसार तहसीलदार सिराली भानुप्रताप सिंह थाना प्रभारी कचंन सिंग ठाकुर ने सुरक्षा व्यवस्धा के बिशेष इंतजाम किये थे। जगह जगह चाक चौराहो व् मंडी परिसर में पुलिस टीम फारेस्ट गार्ड, व् नगर सुरक्षा समिति कोटबार तैनात किये गए थे।
*एक नजर इधर भी*
*कार्यक्रम की झलकियां*
🔺आमंत्रित अतिथियो में बहुत से अतिथि नही आये।
🔺कृषि मंत्री भाषण के दौरान बोले उड़द कटाई के समय पानी गिरने से उड़द काली हो गई। जिस पर कहि किसानों ने ठहाके लगाये और कहा मंत्रीजी उड़द तो काली होती ही है।
🔺कृषि उपज मंडी के मुख्य द्वार पर लगाये वेनर पर विधायक की फोटो नही लगाई जिस पर भाजपा नेताओं और मंडी सचिव में हुई नोकझोक
🔺आमंत्रण कार्ड में मंडी सदस्यों के नाम नही होने से मंडी सदस्यों ने कार्यक्रम का किया वहिष्कार।
🔺 भोजन पैकेट के लिए परेशान हुए किसान, मंत्री ने प्रभावशाली नेता के घर किया भोजन।
🔺भाजपा नेताओं ने गाडी में भरकर ले गए भोजन पैकेट
🔺 किसान संघ , किसान मजदूर संघ सहित किसानों ने मंत्रीजी को दिया विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन
No comments:
Post a Comment