Monday, 6 November 2017

*सिराली पुलिस ने पकड़ा 5 साल से फरार वारंटी* *पुलिस टीम ने पकड़े दो वारंटी*


*सिराली पुलिस ने पकड़ा 5 साल से फरार  वारंटी*

 *पुलिस टीम ने पकड़े दो वारंटी*

 *पवित्र समय*
 *सिराली* / हरदा पुलिस अधीक्षक राजेश

सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील के मार्गदर्शन में सिराली थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर व पुलिस टीम ने दो अलग अलग मामलो में आरोपियों को गिरपतार कर कामयाबी हासिल की। थाना प्रभाती कंचनसिंह ठाकुर ने बताया कि बर्ष 2013 से फरार चल रहे  स्थाई वारंटी रमेश पिता राधेश्याम जाती चमार उम्र 39 बर्ष निवासी महेंद्रगॉव धारा 294, 323, 506,327 भारतीय दंड अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध था। उक्त आरोपी पिछले 5 साल से फरार था। वह लंबे समय से मुंबई में रह रहा था। वह  सोमवार को ही सिराली आया था। इसी बीच मुखबिर की सुचना पर उक्त स्थायी वारंटी को ग्राम रहटाकला में सोमवार को पुलिया के पास से घेराबंदी कर पकड़ा। इसके अलावा एक अन्य स्थायी वारंटी  तुलसीराम पिता रामकिशन कोरकू उम्र 57 बर्ष निबासी धनकार को भी सिराली पुलिस ने रविवार को पकड़ा। दोनों फरार आरोपियों को सोमवार को न्यायालय पेश किया गया।इन दोनों आरोपियों को पकड़ने में पुलिस टीम में  थाना प्रभारी कंचनसिंह ठाकुर, ए एस आई कौशल दीक्षित, प्रधान आरक्षक भगवान दास यादव, आरक्षक कमलेश, सौरभ, अमरीश, सैनिक भागवत सिंह का मुख्य भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक कि धार्मिक यात्रा हुई संपन्न.

 *मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक की धार्मिक यात्रा हुई संपन्न* राजस्थान/ आंध्र प्रदेश: कहते है धार्मिक आस्था अगर सच्ची होती है तो हर ...