Thursday, 9 November 2017


*भ्रस्टाचार में डूबी शिवराज और मोदी सरकार को उखाड़ फेको- अरुण यादव*

 *ह्र्दय नगरी हरदा से शुरू हुआ जनआक्रोश आंदोलन*

 *पवित्र समय न्यूज़*

 *मोहन गुर्जर*
 *हरदा* / मध्यप्रदेश की ह्र्दयनगरी कहे जाने वाले हरदा शहर से  प्रदेश किसान काग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला काग्रेस कमेटी हरदा ने किसानों की आवाज को हरदा से शंखनाद कर दिया।
     गुरुवार को किसानों के मान सम्मान के लिए  स्थानीय  कृषि उपज मंडी प्रांगण में कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय जन आक्रोश रैली की शुरुआत की गई। जिसमे गुरुवार को भारी जनसैलाब के    साथ किसान मजदूर शामिल हुए। इस जनआक्रोश आंदोलन में  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने किसानों से केंद्र की रावण (मोदी) एवं प्रदेश की कंस मामा (शिवराज सिंह) की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

 किसान मजदूर भाइयो को सबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि शिवराज मामा  भावंतर योजना के नाम पर प्रदेश के किसानों को मूर्ख बनाया हैं।उनके साथ छलाबा किया जा रहा है। प्रदेश के अधिकारी, भाजपा नेता और मंत्री तक भावंतर योजना के बारे में जानते नही है।और किसानों को इसके नाम पर भटका रहे है। अगर मामा किसानों को कुछ देना ही है तो समर्थन मूल्य पर उनका अनाज खरीद लो। उन्होंने कहा कि किसानों की आत्महत्या के मामले में प्रदेश सबसे आगे है। हर जगह किसानों को परेशानी हो रही है।अब तक तो जनता पीएम मोदी को ही सबसे बड़ा फेकू मानती थी। लेकिन अमेरिका से आने के बाद प्रदेश की सड़कों की तुलना अमेरिका की रोड़ से करने के बाद झूठ बोलने के मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान पीएम मोदी के भी बाप निकल गए हैं। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा प्रतिदिन महिलाओं बालिकाओं बेटियों के साथ बलात्कार होता है आये दिन महिलाओं की बलात्कार कर उनकी हत्या  हो रही  है। और यह भाजपा की गूंगी बहरी सरकार चुप बैठी है। किसानों के लिए बनाई गई योजना भावन्तर सिर्फ बड़े बड़े पोस्टर बैनर भोपाल शहर के चाक चौराहो पर लगाये। अखबारों में लाखों रुपए खर्च कर बिज्ञापन लगवाकर प्रचार प्रसार किया। लेकिन शिवराज सिंह स्वयं को इस भावन्तर योजना का अर्थ नही मालूम

विगत दिनों हरदा जिले में प्रदेश सरकार के द्वारा लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव प्रमोद अग्रवाल को भावंतर योजना की जानकारी लेने भेजा था।इस विषय पर बोलते हुए अरुण यादव ने कहा कि जिस विभाग के अधिकारी को कृषि से संबंधित जानकारी नहीं है।उसे भेज़ कर सरकार आखिर जताना क्या चाहती है।जब अधिकारी इस योजना के विषय में जानते ही नहीं है तो फिर क्या किसानों का मज़ाक बनाने उन्हें सरकार भेज़ रही है।

जनआक्रोश आंदोलन में कार्यक्रम में युवराज अभिजीत शाह ने कहा कि भाजपा बहुत ही झूठ बोलने वाली पार्टी है। जुम्लेबाजो कि पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता कहते है की काग्रेस ने क्या किया 60 साल में अब इन्हें यह भी पता नही की तुमने जिस अस्पताल में जन्म लिया जिस सरकारी  स्कूल में पढ़ाई की और अब जो नेता बने हुए दिखाई दे रहे है।यह कांग्रेस की ही देन है।
           कार्यक्रम  में किसान काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने कहा कि किसान की दशा किसी से छुपी नही है। आज किसान परेशान है। और काग्रेस पार्टी द्वारा पुरे मध्यप्रदेश के सभी जिलों में किसानों की मांगों को लेकर कृषि उपज मंडी में धरना प्रदर्शन और घेराव किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि किसान मजदूर मेरे कार्यकर्ताओ पर आंच नही आने दूँगा उनकी इस अधिकारों की लड़ाई में सबसे आगे हम खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि एकता और संगठित होकर हम मामा की इस शिवराज सरकार को अब उखाड़ फेकेंगे।
अजजा काग्रेस प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अजय शाह ने शायराना अंदाज में मोदी और शिवराज सरकार की कूटनीति और कथनी और करनी में अंतर अपने शायराना अंदाज में वया कर जमकर तालियां बटोरी।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीयत खराब है है। व् अडानी और अंबानी ये दो व्यापारियों से मिलकर देश की अर्धव्यवस्था विगाड़ रहे है।

कार्यक्रम में युवा सिद्धार्ध पटेल ने भी मोदी और शिवराज सरकार की पोल बहुत ही सटीक शब्दो में कही।  कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव जुबैर खान, पूर्व विधायक विनोद डागा, कैलाश कुंडल, हरदा विधायक डॉ. आरके दोगने, जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, अनिल पटेल, हेमंत टाले कमलचंद जैन, हरिमोहन शर्मा,देवकीनंदन लाला समेत कई स्थानीय नेता उपस्थित रहे।

 *जिला पंचायत सदस्य दुलारी बाई भागवत उइके ने काग्रेस की सदस्यता ली*

इस जन आक्रोश आंदोलन में आज प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा अजय शाह सहित हजारो लोगो की उपस्तिथि में भागवत उइके ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस की


की सदस्यता ली इस मौके पर स्वयं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव द्वारा श्री उइके को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।





 *युवराज अभिजीत शाह के नेतृत्व में सिराली से हजारो कार्यकर्ता काग्रेस पार्टी जिंदाबाद व जय जवान जय किसान के नारे* *लगाकर सभा स्थल पहुचे*

युवाओ के चहेते व किसानों की आवाज को बुलन्द करने वाले युवा नेता अभिजीत शाह सिराली से हजारो किसानों के साथ दोपहर 3 बजे सभा स्थल पहुचे लगभग 30 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुचे युवा अभिजीत शाह के साथ युवा व बुजुर्ग किसान भी उनके साथ शामिल थे। सभा स्थल पर जय जबान जय किसान के उद्घोष और काग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए एक अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा था। उपस्थित जनसमुदाय द्वारा भी तालियां बजाकर इस युवा का उत्साहबर्धन नेताओ व हजारो किसानों ने किया। श्री शाह के साथ सिराली से युवा कांग्रेस नेता पवन भायरे, आनंद सिन्दा, नागु पटेल, अर्जुन गुर्जर,   अख्तर अली, उमेश पाटिल, पूनमचंद भायरे, गोलु मंसूरी, राहुल नायक, करुणाशंकर शुक्ला, रशीद खान, शेख असलम, हरिहर पटेल, दुर्गा चौहान, मुकेश वर्मा, राजेश पटेल, लाल बत्ती,सहित  हजारो टिमरनी सिराली विधानसभा क्षेत्र के किसान शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...