*जन आक्रोश रैली के संबंध में बैठक आयोजित*
*हरदा* :- ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक हरदा विधायक डॉ0 रामकिशोर दोगने के निवास स्थान पर आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के आवहान पर हरदा में आयोजित जन आक्रोष रैली पर चर्चा की गई। जन आक्रोश रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव, प्रदेष प्रभारी दीपक बाबरिया, विधान सभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह (राहुल भैया) एवं प्रदेश कांग्रेस के अन्य बरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।
योगानंद राजपूत द्वारा बताया गया कि बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, हरदा विधायक डॉ0 रामकिशोर दोगने, बरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमलचंद जैन, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हयात खान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हरिमोहन शर्मा, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष गोविन्द व्यास, ने संबोधित किया तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि दिनॉंक 09 नबम्बर को प्रदेश स्तरीय आयोजित जन आक्रोष रैली में किसानों, मजदूरों व्यापारी बन्धुओं को अधिक से अधिक सम्मिलित किये जाने का प्रयास करें। तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को जन आक्रोष रैली में सम्मिलित करने का संकल्प ले। आव्हान किया गया कि आप सभी पार्टी कार्यकर्ता तन मन से जन आक्रोष रैली को सफल बनाने में सार्थक प्रयास करें व उल्लेखनीय योगदान दें।
इस अवसर पर हरदा विधान सभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष पारासर, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष योगानंद राजपूत, व्यापारी प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, इकबाल अहमद, औम पटेल, चुन्नीलाल रायखेरे, नानकराम बेनीवाल, शिवनारायण झुरिया, अब्दुल सलाम, कमल जाट, पूर्व पार्षद नईम खान, जिषान खान, संजय गोयल , पवन सोनी, वसीम खान, तरूण पचौरी, मनोज सिरोही, बनवारी भाटी, मूलचन्द दुबे, महेश राठौर, हरिप्रसाद पाटिल, नन्हेंलाल ओसले, तुलसीराम राठौर, जगदीश राठौर, अनिल विश्बास, रामनरेश शर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment