Friday, 3 November 2017

*सुपुर्द-ए-खाक हुआ शकील का पार्थिव शरीर,* *बरिष्ठ पत्रकार शब्बीर अहमद खान के पुत्र शकील के निधन पर अंतिम यात्रा में शामिल हुए सेकड़ो ग्रामीण*


*सुपुर्द-ए-खाक हुआ शकील  का पार्थिव शरीर,*

 *बरिष्ठ पत्रकार शब्बीर अहमद खान के पुत्र शकील के निधन पर अंतिम यात्रा में शामिल हुए सेकड़ो ग्रामीण*

 *पवित्र समय न्यूज़*
 *सिराली* /सिराली के वरिष्ठ पत्रकार शब्बीर अहमद के बड़े पुत्र शकील  उम्र 35 बर्ष का विगत दिनों इलाज के दौरान हरदा के एक प्रायवेट हॉस्पिटल में उनकी मृत्यु हो गई।वे विगत एक साल से बीमार थे।  उनके निधन पर गॉव में शोक की लहर छा गई। उनका   पार्थिव शरीर गुरुवार  की रात्रि 2 बजे  सिराली लाया गया। और शुक्रबार को दोपहर की नमाज के बाद  पार्थिव शरीर को स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके जनाजे में सेकड़ो लोग शामिल हुए। जहाँ उन्हें श्रंदांजली दी। क्षेत्र के जाने माने पत्रकार शब्बीर अहमद के बड़े पुत्र शकील के आकस्मिक निधन पर गणमान्य नागरिक सुरेश चंद्र  अग्रवाल, मनोहर अग्रवाल, युवराज अभिजीत शाह, गंगा पटेल, उमेश पाटिल, अख्तर अली, राशिद खान, सहित पत्रकारगण मोहन गुर्जर, असलम मंसूरी, विजय सिंह ठाकुर, गोलु मंसूरी, शम्भू कनोजिया, संजय दुबे, सचिन कुशवाह ने शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी।

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...