Monday, 20 November 2017

*मजदूर दीपावली की छुट्टी मना रहे , इधर सचिव ने पंचायत के मस्टर रोल पर लगाई उपस्थिति*


*मजदूर दीपावली की छुट्टी मना रहे , इधर सचिव ने  पंचायत के मस्टर रोल पर लगाई उपस्थिति*

 *मोहन गुर्जर*
 *हरदा/खिरकिया* , विवादित ग्राम पंचायत सोमगॉव कला के  सचिव का एक मामला फिर सामने आया है। जिसमे विगत माह दीपावली के पांच दिन जहाँ मजदूर काम पर नही गये। और इधर ग्राम पंचायत के सचिव मदन मुकाती ने घर पर बैठे मजदूरों की भी हाजिरी मस्टर रोल पर लगा दी। मामला मिडिया के संज्ञान में आने के बाद ग्राम पंचायत से बीमारी का बहाना बनाकर लंबा अवकाश ले लिया।ज्ञात हो की इस पंचायत में जितने भी निर्माण कार्य हुए है। उनमें ग्राम के उपसरपंच और पंचों की विना सहमति के मनमर्जी से गॉव के सरपंच सचिव ने किये और शासकीय राशि की जमकर बंदरबाट लगाई है। जिसकी कई शिकायतें जनपद और जिला पंचायत के पास विचाराधीन है।

 *क्या है पूरा मामला*

ग्राम सोमगॉव कला में समाधि के पास से राजू गवली के घर तक 240 मीटर सीसी रोड़ नाली सहित निर्माण एजेंसी सोमगॉव कला थी। लगभग 6 लाख रूपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण कार्य अभी पूरा भी नही हुआ की इस सीसी सड़क मार्ग पर जगह जगह दरार पड़ गई। नालिया भी भ्रस्टाचार की भेंट चढ़ गई। और इतना ही नही दीपावली पर पांच दिन मनरेगा का काम बंद था। उसके बाद भी 9 मजदूरों की हाजरी मस्टर रोल में चल रही थी।शिकायत करते हुए गॉव के  उपसरपंच रामभरोस पटवारे ने बताया कि दीपावली के पांच दिन छुट्टियां थी। लेकिन सचिव द्वारा शासन की राशि का दुरुपयोग कर फर्जी मस्टर रोल भरकर सरकारी राशि की बंदरबाट की गई । उन्होंने कहा कि सरपंच सचिव मनमाने तरीके से घटिया निर्माण कार्य कर रहे है। इसी प्रकार आंगनबाड़ी भवन निर्माण में भी घटिया ईंटो का उपयोग किया गया। वही शासन के मापदंड अनुसार नियम से एक भी निर्माण कार्य नही किया गया। जिसकी शिकायत भी श्री पटवारे द्वारा जिला पंचायत और जनपद के अधिकारियो को की गई।

 *फर्जी मस्टर रोल का मामला उजागर हुआ तो छुट्टी पर चला* *गया सचिव*

सोमगॉव कला पंचायत का सचिव मदन मुकाती के फर्जीबाड़े का खुलासा हुआ तो बीमारी का बहाना बनाकर लंबी छुट्टी ले ली और ज्ञात हो की पूर्व में भी इस ग्राम पंचायत सचिव की कार्यशैली के कारण कई शिकायतें विचाराधीन है। और अब दीपावली के पांच दिन दिनांक 17 अक्टूम्बर से 23 अक्टूम्बर तक 9 मजदूरों ने काम नही किया लेकिन उनको मस्टररोल पर उपस्थिति दर्शायी गई है। जबकि उक्त मजदूरों ने पवित्र समय को बताया कि हमने दीपावली के पांच दिन कार्य नही किया जिसके प्रमाण भी पवित्र समय के पास सुरक्षित है। एवं सवाल यह उठता है। कि क्या जिम्मेदार अधिकारी पुरे मामले की जांच कर दोषी सरपंच सचिव पर कार्रवाई करते है या फिर इस मामले को भी नजराना लेकर रफूचक्कर करेगे।

 *इनका कहना है*
में दिखबाता हु। अगर ऐसा हुआ है तो कार्रवाई की जायेगी।
वी जी सोलंकी
जनपद सी ओ खिरकिया

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...