Tuesday, 26 December 2017

*शादी का लालच देकर महिला से करता रहा दुष्कर्म* *फरार आरोपी को हंडिया पुलिस ने 6 दिन में धरदबोचा*


*शादी का लालच देकर महिला से करता रहा दुष्कर्म* 


 *फरार आरोपी को हंडिया पुलिस ने 6 दिन में धरदबोचा* 


 *हरदा/हंडिया*   पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह  हरदा एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता कुरील के निर्देशानुसार हंडिया थाना प्रभारी रोहित कछावा के नेतृत्व में  पुलिस टीम ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को 6 दिन में पकड़ने में कामयाबी हासिल की पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 238/17 धारा के तहत  376 (2) N 366, 506 आईपीसी के तहत दर्ज प्रकरण में फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी  दिप नारायण पिता सीताराम गोड उम्र 35 बर्ष निबासी चौकी थाना हंडिया को पुलिस टीम ने आज नरसुलागंज रेहटी के पास से मुखबिर की सूचना पर काफी मशक्कत के बाद पकड़ा।  दुष्कर्म के आरोपी दिपनारायण हंडिया की एक महिला के साथ दो महीने पहले मिला था जहां दोनों साथ में एक ही जगह मजदूरी करते थे। इसी बीच आरोपी दिप नारायण उक्त महिला को बहला भुसलाकर अपने गॉव चौकी ले गया जहाँ उसे शादी का लालच देकर दुष्कर्म करता रहा। और उसके बाद महिला को इंदौर अपने साथ ले गया महिला उक्त आरोपी को शादी का कहती रही परन्तु उसने शादी नही की और वह इंदौर में महिला को छोड़कर भाग गया।  पीड़ित महिला के परिजनों ने हंडिया थाने दिनांक 15 अक्टूम्बर को गुम इंसान की कायमी करबाई थी। पीड़ित महिला 20 दिसंबर को इंदौर से हंडिया थाने  आई और अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई।
         हंडिया पुलिस ने तत्तकाल  महिला की शिकायत पर उक्त आरोपी दिप नारायण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की । और हंडिया थाना प्रभारी रोहित कछावा ने अपनी पुलिस टीम के साथ जगह जगह आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी। पुलिस टीम को आरोपी की तलाश में इंदौर और राजस्थान की सूचना मिल रही थी। थाना प्रभारी रोहित कछाबा को अपने मुखबिर तंत्र से उक्त आरोपी की सूचना नरसुलागंज रेहटी के पास मिली और मंगलवार को हंडिया पुलिस टीम ने आरोपी को रेहटी के पास से आज गिरपतार किया। जिसे आज दोपहर को हरदा न्यायालय पेश किया जहा से जेल भेज दिया। आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी रोहित कछाबा, एएसआई सुनील गोर, एएसआई पठान, प्रधान आरक्षक रवि आरक्षक प्रमोद कबीर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...