Sunday, 17 December 2017

*नित्यानंद बीयर बार &रेस्टोरेंट पर एस एस ब्रांच की रेड*


नित्यानंद बीयर बार रेस्टोरेंट पर एस एस ब्रांच की रेड , डीसीपी झोन-12 में अब तक की सबसे बड़ी रेड


पवित्र समय न्यूज़ (मुंबई)17 दिसंबर2017

मुंबई-कांदिवली पूर्व के हनुमान नगर स्थित नित्यानंद बीयर बार &रेस्टोरेंट में एस एस ब्राँच की छापेमारी में 39 बार गर्ल्स पकड़ी  गयी जिनमें 14 लड़कीयां नाबालिग़ होने की जानकारी प्राप्त हुई है।ख़ास बात यह है कि समता नगर पुलिस स्टेशन की कुछ ही दुरी पर नित्यानंद बीयर बार है,यह रेड डीसीपी झोन-12 में सबसे बड़ी रेड है।जॉइंट सी पी के निर्देश पर एस एस ब्रांच ने कार्रवाई की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नित्यानंद बीयर बार में डांस के अलावा अश्लील हरकतें भी होती थी।जिसकी लगातार समाजिक तथा रहवासियों ने पुलिस में शिकायतें करने के बाद भी समता नगर पुलिस ने गंभीरता से नही लिया।लेकिन मुखबिर की सुचना पर एस एस ब्रांच की टीम ने जॉइंट सी पी के निर्देश पर नित्यानंद बीयर बार पर रेड डाली जिनमें लड़कियों के अलावा होटल स्टॉप समेत 57 ग्राहकों को भी पुलिस ने धर दबोचा है।छापेमारी में पुलिस ने 49540 रूपये केश तथा म्यूजिक समान जब्त किया है।

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...