Sunday, 17 December 2017

सर्व आदिवासी समाज की बैठक हुई संपन्न


सर्व आदिवासी समाज की बैठक हुई संपन्न

पवित्र समय न्यूज़
 *हरदा* :- सर्व आदिवासी समाज की बैठक रविवार को झिरी में संपन्न हुई। बैठक में आदिबासी समाज के वरिष्ठ नेता रमेश मर्सकोले की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में श्री मर्सकोले द्वारा आदिबासी समाज को शिक्षित ब मजबूत बनाने पर ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आदिबासी समाज के लोग आज भी बहुत पिछड़े हुए है। और समाज को जागरूक शिक्षित करने इसके उत्थान विकास के लिए समाज को एकजुट होना होगा। श्री मर्सकोले ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि आगामी समय में जिला स्तरीय कार्यक्रम करने की रूपरेखा बनाई गई तथा इसके संबंध में सामाजिक कार्यकर्ताओ एवं  सामाजिक बन्धुओ  से उनकी टीम घर घर व् वनांचल के प्रत्येक आदिबासी बाहुल्य गॉवो में  जाकर जाकर चर्चा करेंगे। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष रामनारायण काजले, नेहरुलाल मुरलीखेड़ा सुनील उईके, रामविलास उइके, शैतान सिंह उइके, रमेश मसकोले  नंदकिशोर उइके, कमलेश मसकोले, लक्ष्मण सेलुकर सहित समाज के अन्य कार्यकर्ता वह गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक कि धार्मिक यात्रा हुई संपन्न.

 *मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक की धार्मिक यात्रा हुई संपन्न* राजस्थान/ आंध्र प्रदेश: कहते है धार्मिक आस्था अगर सच्ची होती है तो हर ...