Thursday, 8 March 2018

*सांसद पूनम महाजन के नेतृत्व में उनके संसदीय क्षेत्र में महिला दिवस पर पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मान*

पवित्र समय न्यूज (मुंबई) 9 मार्च 2018

मुंबई-उतर मध्य मुंबई की सांसद व भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन के नेतृत्व में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उनके संसदीय क्षेत्र तथा चांदिवली विधानसभा भाजपा अध्यक्ष व नगरसेवक हरीश भांदिग्रे के सहयोग से सुबह 7:30 बजे 9:30 बजे तक साकीनाका मेट्रो स्टेशन तथा असल्फा मेट्रो स्टेशन तक महिलाओं को गुलाब पुष्प देकर महिलाओं को सम्मानित किया गया है।नगरसेवक हरीश भांदिग्रे ने महिलाओं के प्रति तथा महिला दिवस पर जो एकजुटता दिखाते हुए गुलाबपुष्प देने से महिलाओं को गौरान्वित किया उससे चांदिवली विधानसभा में महिलाओं ने अलग ही खुशी जतायी है।वही साकीनाका के भाजपा समर्थकों के अलावा आम लोगों में पूनम महाजन तथा  नगरसेवक हरीश भांदिग्रे द्वारा महिला दिवस पर गुलाबपुष्प देकर महिलाओं को उत्साहित करने को लेकर उनकी सराहना की जा रही है।गौरतलब है कि सांसद पूनम महाजन ने अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कामों को लेकर जो रुचि दिखायी है जिससे उनकी राज्य से लेकर केंद्र तक तारीफे की जा रही है।खास बात तो यह है कि चांदिवली विधानसभा के अंतर्गत अनेकों समस्या से नागरिक त्रस्त है।लेकिन चांदिवली भाजपा अध्यक्ष व नगरसेवकों के आग्रह पर पूनम महाजन अपने फंड से विकास काम करने के लिए अग्रसर रहती है।

No comments:

Post a Comment

PS 15 Dec 2025