Sunday, 29 July 2018

*पुलिस विभाग के भ्रष्टाचार की पोल खोली पुलिस उप निरीक्षक सुनील भगवंतराव टोके ने*

पुलिस कमिश्नर सुबोधकुमार जायसवाल से लिखित शिकायत करके लगायी न्याय की गुहार

पवित्र समय न्यूज(मुंबई) 29 जुलाई 2018

मुंबई-वर्ली पुलिस स्टेशन में कार्यरत सहायक पुलिस उप निरीक्षक सुनील भगवंतराव टोके ने 26 जुलाई को एक लिखित शिकायत पुलिस कमिश्नर सुबोधकुमार जासवाल को देकर पुलिस अधिकारियों के भ्रष्टाचार के काले चिठ्ठे खोलते हुये गंभीर आरोप लगाया है। वर्ली ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नामदेव शिंदे व उनकी टीम के कदम इनके भ्रष्टाचार के खिलाफ ना.म.जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में ड्यूटी ऑफिसर राणे के पास शिकायत करने गया लेकिन उन्होंने शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया।शिकायती पत्र के अनुसार वर्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नामदेव शिंदे व उनके सहयोगी पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार होने की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व पुलिस  नियंत्रण कक्ष को व्हाट्सऐप पर देने के कारण और कोई उचित निर्णय नही मिलने से ना.म.जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत करने जाने के बाद भी ड्यूटी ऑफिसर राणे द्वारा एक से डेढ़ घँटे टाइम पास किया गया और तो और स्वतः सुनील टोके को राइटिंग में लिखकर देने को कहा। बड़े ही दुर्भाग्यपूर्ण पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार चल रहा है जहां पुलिस अधिकारियों को शिकायत करना पड़ रहा है,यही नही जब एक पुलिस अधिकारी को लिखित शिकायत करके पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाना पड़े यह मुंबई पुलिस तथा राज्य के लिये बड़े ही शर्मनाक घटना है।खास बात तो यह है कि पुलिस के बड़े पदों पर बैठे अधिकारी अपने जूनियरों को प्रताड़ित करने से बाज नही आ रहे है।जब किसी अधिकारी इनके भ्रष्टाचार के कारनामें से त्रस्त होकर शिकायत करने जाता है तो वहाँ भी आम लोगों से भी बद्दतर पुलिस अधिकारी सलूक करते है।जबकि सुनील टोके ने यहाँ तक लिखा है कि उनके विभाग के भ्रष्टाचार में लिफ़्त अधिकारियों की शिकायत से उन्हें और उनके परिवार को डर सता रहा है।मुंबई कमिश्नर को दिये लिखित शिकायत में भ्रष्टाचार के सारे सबूत सुनील टोके के पास है, अब कमिश्नर सुबोधकुमार जायसवाल उक्त शिकायत पर कार्रवाई करके सुनील टोके को न्याय देते है या पुलिस विभाग में फैले भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है।

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...