*आरपीआई नेता दीपक भाऊ निकालजे के जन्मदिन पर अनेक कार्यक्रम का आयोजन*
प.स. (प्रतिनिधि) मुंबई 27 जलाई 2018
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष व दीपक भाऊ निकालजे सामाजिक विकास संगठन के संस्थापक अध्यक्ष युवकों के मशिहा दीपक भाऊ निकालजे का 51वां जन्मदिन आज शुक्रवार 27 जुलाई को है। संपूर्ण चेंबूर तथा कुर्ला में जन्मदिन की पूर्व संध्या पर निकालजे को बधाई देने के लिए होर्डिंग और कटआउट की भरमार हो गई है।दीपक भाऊ निकालजे के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को सुबह से ही अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।आरपीआई युवा नेता संजय डोलसे ने बताया कि शुक्रवार की सुबह छेड़ा नगर चेम्बूर के लक्ष्मी बंगला में बुद्ध वंदना, साढ़े दस बजे चेम्बूर आंबेडकर गार्डन में डॉक्टर बाबासाहब आंबेडकर के पुतले का वंदन, उसके बाद पांजरापोल स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले का वंदन होने के बाद मानखुर्द के चिल्ड्रन होम में मंदबुद्धि के छात्रों को शैक्षणिक साहित्य का वितरण, भोजनदान तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इसी तरह टाटा कैंसर हॉस्पिटल परेल रोगियों तथा उनके परिजनों को भोजनदान कराया जाएगा। दोपहर ढाई बजे चैत्यभूमि दादर में डॉक्टर आंबेडकर के श्मृति स्थल पर अभिवादन सम्पन्न होगा। शाम 7 बजे कलेक्टर कॉलोनी में स्कूल के विद्यार्थियों को नोट बुक का वितरण होने के तत्पश्चात छेड़ा नगर में साढ़े सात बजे जन्मदिन पर भव्य समारोह आयोजित किया गया है। जिसमें प्रमुख अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले उपस्थित होंगे।

No comments:
Post a Comment