Monday, 28 January 2019

*स्कूली बच्चों के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस* समाज की सेवा में लगी सामाजिक संस्था आधार चैरिटेबल ट्रस्ट

 पत्रकार सतीश गुप्ता


 मुंबई:- सामाजिक संस्था आधार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रे रोड-पूर्व स्थित दारुखाना कवला बंदर, न्यू टैंक बंदर रोड के एक नवभारत क्रीड़ा मंडल में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। संस्था की तरफ से दारुखाना के डोर स्टेप स्कूल के विद्यार्थियों को स्नेक्स वितरित किया गया। ध्वजारोहण डोर स्टेप स्कूल की अध्यापिका द्वारा कराया गया। उक्त अवसर पर ‘आधार चैरिटेबल ट्रस्ट’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल नागर चौधरी, कोषाध्यक्ष मनोज पटेल, सहसचिव राजीव शर्मा, विनोद प्रजापति, रामनाथ प्रजापति, श्यामबिहारी दुबे, महेंद्र जैन, मनोज सिंह, रामवृक्ष कप्तान गुप्ता, रवि यादव, नवभारत क्रीड़ा मंडल भोला गुप्ता, रघु, ललित कुमार शुक्ल, डॉ संतोष त्रिपाठी, राजेश पांडे, अनिरुद्ध यादव, क्लेश शुक्ल, श्याम तिवारी, चंद्रशेखर मिश्र सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...