Sunday, 10 March 2019

*भारतीय कौमी एकता वीरयात्रा से जुड़ने की पहल*

१७ मार्च सुबह १० बजे यात्रा का शुभारंभ

पवित्र समय न्यूज(मुंबई) १० मार्च २०१९

मुंबई-देश भर में सैकड़ों सामाजिक संस्थाएं समाज कल्याण और धर्म समुदाय को एकत्रित करने के लिये वर्षो से प्रयासरत है लेकिन राजनीतिक दलों के दाव पेंचों के आगे सभी संस्थाएं नत मस्तक हो गयी उसी को देखते हुये संसार के इतिहास में पहली बार सर्व धर्म स्वभाव को जोड़ते हुये भारतीय कौमी एकता वीर यात्रा की शुरुआत देश के जाने माने हीरा विशेषज्ञक और पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ स्टार रिपोर्ट के मुख्य संपादक हार्दिक हुंडिया ने हाल ही में आतंकवाद पर भारतीय कौमी एकता वीर यात्रा का आयोजन किया जिसमें सभी धर्म समुदाय को जोड़ते हुये उक्त आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया जिससे देश में जातिवाद धर्मवाद राजनीतिक दलों को सबक सिखाते हुये भारतीय सेना के वीर जवानों के लिये अपने बैनर में "कितने भी तूफान हो आतंकवादी बार्डर पे, वो हमारा कुछ नही बिगाड़ पाएंगे।जब हमारी बार्डर पे खड़े है, हमारे जवान,,में हर पल खुश रहता हूं।खुद की जान की बाजी लगाकर हमारी रक्षा करने वाले ,चलो उन जवानों के लिये कुछ करते है।भारतीय कौमी एकता वीर यात्रा का आयोजन किया जिसमें मस्जिद मंदिर के साथ सभी को एकत्रित करने की पहल की गयी जो संसार के इतिहास में पहली बार देखा गया है।प्रेस नोट जारी करते हुये हार्दिक हुंडिया मुंबई शब्द में ३ तीन बार माँ का नाम का उल्लेख किया इसलिये मुंबई शहर में सभी देश के नागरिकों में ममतामयी माँ का सस्नेह प्यार भरा हुआ है जिससे देश के हर राज्य के कोने कोने से तनमन धन से जुड़ जाते है।यही नही हार्दिक हुंडिया बताते है कि १७ मार्च की सुबह १० बजे माहिम दरगाह से वीर यात्रा जैन मंदिर,चर्च,सिद्धिविनायक मंदिर,बुद्ध मंदिर,गुरुद्वारा के पास से होकर नरीमन पॉइंट तक जायेगी। जहां १०८ बैंड से साथ देशभक्ति गीतों के साथ जवान शहीदों को श्रद्धांजलि दी जायेगी।खास बात तो यह भी हुंडिया ने बताई ५० गाड़ियों के ऊपर ५० शहीद जवानों की फ़ोटो होगी जो पुलवामा हमले में शहीद हो गये।१ गाड़ी में अमर शहीद यानी उनका प्रतीक होगा, यह प्रतीक देश की आजादी के लिये आज तक जिन्होंने अपनी जान दी उन वीर आत्माओं को देश की तरफ से भावपूर्ण श्रद्धांजलि होगी।यह वीर यात्रा सिर्फ सिर्फ देश भावना के प्रतीक है।जो किसी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों और जो जातिवाद जहर उगलते है उनको दिखाना चाहते है सर्व धर्म के साथ वीर यात्रा का आयोजन करके उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिये सभी को एकत्रित करके सभी धर्म स्थलों से शुरुआत करेंगे और वहाँ सभी लोगों द्वारा हमारे वीर जवानों की लंबी उम्र की दुआ करेंगे जो दुश्मनों से हमारी रक्षा करते है उनकी विजय होने की कामना करते हुये शहीद हुए जवानों के परिवार के परिजनों को वीर यात्रा में शामिल किया जायेगा।हर गाड़ी में देश का तिरंगा ध्वज लहराता रहेगा।हार्दिक हुंडिया ने सभी लोगों से पहल की है १७ मार्च को सभी एकत्रित होकर भाईचारा का संदेश हम मुंबई वासी मिल के दुनिया को दे जिन्होंने हमारी रक्षा के लिये अपने परिवार को खो देने वाले उन हमारे जवानों के लिये उनके परिवार को नमन करने इस वीर यात्रा में शामिल होकर शहर के राज्यमार्गो पर चलकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने की पहल की है।वीर यात्रा को सफल बनाने के लिये मुंबई पुलिस का आभार प्रकट करते हुये हार्दिक हुंडिया ने वरिष्ठ धर्मशास्त्री रिजवान भाई, व शिवसेना के संजय राउत,भारतीय जनता पार्टी के राज के पुरोहित,कांग्रेस के मिलिंद देवरा, रिटायर्ड विंग कमांडर चौधरी,धर्मशास्त्री आशिफ कुरैशी, समेत कई सामाजिक बुद्धिजीवियों के साथ वीर यात्रा का आयोजन किया और सफल बनाने के लिये सबका आभार व्यक्त  किया और हिंदू, मुस्लिम,सिख ईसाई,सभी धर्म समुदाय को १७ मार्च को वीर यात्रा में हिंदुस्तानी बनकर देश का गौरव बढ़ाये जाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...