Sunday, 1 September 2019

*उत्तर भारतीय सेवा संस्था (नि.) द्वारा आयोजित सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ संपन्न*

पवित्र समय न्यूज(मुंबई)०१/०९/२०१९

मुंबई-चांदिवली विधानसभा के अंतर्गत सफेदपुल स्थित गोल्डन नेस्ट हॉल में ३१ अगस्त २०१९ को शाम ६:०० बजे से १०:०० बजे तक चले सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में चांदिवली विधानसभा के उत्तर भारतीयों ने उक्त कार्यक्रम में आकर उत्तर भारतीय संस्कृति पर अपने विचार दिये जो धर्म आस्था के अलावा समाज और शिक्षा मध्यम वर्ग से लेकर सरकारी विभाग में भी उत्तर भारतीय की संख्या अव्वल होने की बात बतायी गयी। जो अन्य राज्यों के अलावा एक प्रेरणाश्रोत है उत्तर प्रदेश लेकिन वहाँ की कुछ रीति रिवाजों से कर्म भूमि महाराष्ट्र में उत्तर भारतीय संस्कृति विलुप्त हो गयी इसके लिए उक्त सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक अखिलेश तिवारी व थाने से शिवसेना नेता शशि यादव ने अपने वक्तव्य में बताया कि उत्तर भारतीय समाज को और प्रगति की और लेकर जाने के लिये एक जुटता होना जरूरी है वही  शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक अखिलेश तिवारी ने  चांदिवली विधानसभा के अंर्तगत ९० हजार वोटर होने का दावा करते हुए बताया कि २०२२ तक लाख के ऊपर उत्तर भारतीय वोटर हो जाएंगे लेकिन यहाँ रहने वाले उत्तर भारतीय मध्यम वर्ग के रहने के कारण काफी तकलीफों से गुजर रहे जिनमें वाहनचालकों की संख्या ज्यादा है जिनकी सबसे बड़ी समस्या बेटीयों की शादी है और उत्तर भारतीय भवन से लेकर चांदिवली विधानसभा में दहेज जैसी कुप्रथा से पीड़ित परिवारों को मदद करने के उद्देश्य से यह संस्था का गठन किया गया जिसमें गरीब असहाय पीड़ित परिवारों की मदद अत्यंत आवश्यक है। हमें उत्तर भारतीय समाज के हित के लिये उत्तर भारतीय भवन के लिये और   दहेज प्रथा एक अभिशाप है जो हमे जड़ से मिटाना है और उसके लिये संकल्प लेना होगा हम किसी धर्म समुदाय पर नही हम हमारी मानसिकता पर उत्तर भारतीय समाज को सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्था को सहयोग देंगे,,,,यह शुभकामनाएं अखिलेश तिवारी ने दी ऐसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गयी। वही लालचंद विश्वकर्मा (पूर्व प्रधानाचार्य) ने उत्तर भारतीय सेवा संस्था (नि.) द्वारा आयोजित उत्तर भारतीय सम्मेलन में सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तर भारतीय संस्कृति को एकजुटता से जोड़ने और सराहनीय कदम बताया है।जबकि उक्त आयोजन में भक्ति भजन से पूरा हॉल शिवम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा अवनीश रॉय, विजय तिवारी,राजहंस सिंह,आंनद शुक्ला, ने भजन प्रस्तुत किया,खास बात तो यह भी रही चांदिवली विधानसभा में  उक्त का संस्था का यह पहला सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्य अतिथि अखिलेश तिवारी (शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक) व थाने जिले से शिवसेना नेता शशि यादव,आजाद नाथ तिवारी,बाबू मातिबर सिंह,राधेश्याम पाल,दीनानाथ पांडे, भजन गायक सुनील दुबे,लालचंद विश्वकर्मा (पूर्व प्रधानाचार्य) पत्रकार मनोजकुमार यादव, पत्रकार मुकेश पांचोली,पत्रकार महेंद्रमणि पांडे,बतौर अतिथि थे।वही आयोजकों में राजकुमार मिश्रा, शेषनारायण तिवारी,हंसराज पाल,गुलाबचंद यादव,अरुण सिंह,प्रद्दुम दुबे,अशोक बिंद,मनोज यादव,बृजेश उपाध्याय,राम सिंह,राठौड़,संतोष गुप्ता,अनिल मिश्रा,रामानन्द कुशवाहा,बंशनारायण मिश्रा,पारसनाथ मौर्य, दीपक पांडे, सुनील सिंह,अजय सिंह,अच्छेलाल,पाल, राजेश शर्मा,राकेश वर्मा इन लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी।

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...