Thursday, 20 February 2020

*मंत्री वर्षा गायकवाड़ का महिला कांग्रेस ने स्वागत किया* पवित्र समय न्यूज़ (मुंबई) २०/०२/२०२० महाराष्ट्र की महाविकास आघाडी सरकार में प्रा. वर्षा गायकवाड़ को स्कूली शिक्षा केबिनेट मंत्री बनाने जाने पर सायन कोलीवाडा विधानसभा महिला कांग्रेस की तरफ से प्रतीक्षा नगर में मुंबई कांग्रेस कोषाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने उनका स्वागत और हल्दी कुमकुम का आयोजन किया। इस अवसर पर वर्षा गायकवाड़ ने सैकड़ों महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुये कहा कि देश की पहली शिक्षिका सावित्री बाई फुले ने यदि तब घर से बाहर निकलकर शिक्षा का प्रचार-प्रसार नही किया होता तो आज हमारे जैसी कितनी महिलाओं को देश की विविध सेवाओं में जाने का अवसर नही मिलता। शिक्षा के लिये दिये गये उनके योगदान को हम कभी भुला नही सकेंगे। आज अभिभावकों को अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा लेने के लिये उनका सही मार्गदर्शन करना जरूरी है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़,मुंबई कांग्रेस कोषाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने भी महिलाओं का मार्गदर्शन किया। सभा समापन पर संदीप शुक्ला और विधानसभा की तरफ से महिलाओं ने वर्षा गायकवाड़ व एकनाथ गायकवाड़ को शाल व गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया। महिलाओं ने वर्षा गायकवाड़ को तिलक लगाया एससीसेल के अध्यक्ष कचरू यादव,युवक अध्यक्ष गणेश कुमार यादव,समन्यवक राजू ठक्कर, मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्ष अजंता यादव,सुरेखा पाटिल,नगरसेविका पुष्पा कोली(मामी) जिला अध्यक्ष जया सावंत,सुभाष पिसाल,नवीन गायकवाड़,रीना प्रजापति,नवीन कुमार शीलवंत के अलावा कांग्रेस व महिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुये।

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...