Saturday, 23 May 2020

*भाजपा विधायिका मनीषा चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र की जरूरमंद जनता को राशन किट और भोजन का किया वितरण*

पवित्र समय न्यूज़(मुंबई) २३/०५/२०२०


मुंबई/ दहिसर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायिका मनीषा चौधरी ने कोरोना महामारी की मार झेल रहे जरूरमंद जनता की मदद करने के लिये राशन किट तथा भोजन की व्यवस्था की है। उनके इस कार्य को देखते हुये मुंबई शहर में उनकी चर्चा जोर शोर से शुरू हो गयी। अन्य विधानसभा के जरूरमंद लोगों ने मनीषा चौधरी की सराहना की और कहा कि इस समय राजनीतिक दौर नही बल्कि देश में आयी विकराल समस्या को देखते हुये सभी को हर संभव मदद और भुखमरी से बचाना ही मानवता का परिचय है। लेकिन अन्य जगहों पर ऐसी व्यवस्था और जरूरमंद लोगों की फरियाद कोई नही सुन रहा है। मगर बात करे दहिसर विधानसभा की भाजपा विधायिका मनीषा चौधरी ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिये जबसे लॉक डाउन की घोषणा हुई तब से भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करके हर जरूरमंद गरीब परिवार की मदद करने में जुट गये। उसी का नतीजा मुंबई शहर की अन्य विधानसभा के मुकाबले दहिसर विधानसभा में क्षेत्रीय जरूरमंद लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। राशन किट के अलावा भोजन की व्यवस्था भी की गयी। पत्रकार यशपाल शर्मा ने बताया कि दहिसर विधानसभा का उन्होंने सर्वे किया वहां के जरूरतमंद लोगों ने बताया कि उक्त क्षेत्र में विधायिका मनीषा चौधरी ने भुखमरी जैसे हालात नही बनने दिये जबकि ५ कम्युनिटी किचन सेंटर बनाये गये जहां से जरूरमंद लोगों के घरों में भोजन पहुंचाया जा रहा है। यही नही हफ्ते में तीन बार अलग-अलग भोजन का बनाकर वितरण किया जा रहा है। खास बात तो यह भी शर्मा ने बतायी की ९५ जरूरमंद परिवारों को १६०० राशन किट १५-१५ दिन का पैकेज दिया गया, पिछले दो महीनों में १० हजार ८५० लोगों को राशन किट के अलावा कोरोना सुरक्षा किट जैसे मास्क,सैनिटाइजर, हैंड ग्लॉज,भी दिया गया। जरूरमंद लोगों के साथ पुलिस व बीएमसी अधिकारियों को भी सुरक्षा किट सैनिटाइजर, मास्क,व महिला पुलिस कर्मियों को नेपकिन पेड की व्यवस्था की गयी है। उनके इस कार्य को देखते हुये जरूरमंद लोगों के अलावा पुलिस व बीएमसी कर्मचारियों के अलावा अन्य सामाजिक लोगों ने सराहना की है।

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...