Saturday, 11 July 2020

*बीएमसी एच/पूर्व के वार्ड ऑफिसर अशोक खैरनार कोरोना से जंग हारे*

पवित्र समय न्यूज़(मुंबई) ११/०७/२०२०

मुंबई- कोरोना वायरस की जंग में जनता को बचाते-बचाते मुंबई पुलिस के जवान बीएमसी अधिकारी काल के गाल में समा गये जबसे कोरोना वायरस ने देश में अपनी दस्तक दी तबसे सरकारी विभाग जैसे पुलिस डॉक्टर नर्स सफाई कर्मचारी और बीएमसी अधिकारी जी -
जान से कोरोना वायरस से जनता को बचाने में जुटे हुये है। तो कुछ जांबाज अधिकारी व कर्मचारियों ने कोरोना से हार मान कर जान दे देती फिर भी देश की जागरूक जनता कोरोना वायरस को हल्के में लेकर कोरोना को पैर पसारने के लिये न्यौता दे रहे हैं। लेकिन जिन अधिकारी व कर्मचारी ने जान गंवाई उनके परिवार पर क्या बीत रही वो तो सिर्फ वो ही बता सकते है। एक के बाद एक अधिकारियों के नाम सुनने को मिलते है, जिन्होंने कोरोना से जंग हार गये तो कुछ के नाम अभी भी गुप्त रखे गये है। अभी हाल ही में बीएमसी एच/पूर्व वार्ड के वार्ड ऑफिसर अशोक खैरनार की जानकारी मिली है वे  कोरोना  संक्रमित हुये और उनका निधन हो गया है। जिससे बीएमसी एच/पूर्व वार्ड के अलावा पूरे बीएमसी ऑफिसों में शोक की लहर दौड़ गयी। सभी ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।

No comments:

Post a Comment

मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक कि धार्मिक यात्रा हुई संपन्न.

 *मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक की धार्मिक यात्रा हुई संपन्न* राजस्थान/ आंध्र प्रदेश: कहते है धार्मिक आस्था अगर सच्ची होती है तो हर ...