Wednesday, 5 August 2020

*आज अनेक वर्षों का सपना साकार हुआ
मा. देवेंद्र फडणवीस की भावना, प्रदेश कार्यालय में हुआ आनंदोत्सव*

पवित्र समय न्यूज़(मुंबई) ०५/०८/२०२०

अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन के कारण आज अनेक पीढियों के सालों-साल देखा गया सपना प्रत्यक्ष में साकार हुआ है। इस क्षण का साक्षी बनना सौभाग्य की बात है। इन शब्दों में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी भावना को व्यक्त किया।


राम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित किए गए आनंदोत्सव में मा. फडणवीस बोल रहे थे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा.चंद्रकांत दादा पाटील, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री वी. सतीश, प्रदेश संगठन मंत्री विजयराव पुराणिक, पूर्व मंत्री विनोद तावडे , आशिष शेलार आदि लोग उपस्थित थे ।
मा. फडणवीस ने कहा कि, प्रभु रामचंद्र यह देश के आराध्य देवता हैं। सामान्य व्यक्ति में पुरुषार्थ को जगा कर आसुरी शक्तियों को पराजित करने वाले भगवान रामचंद्रजी ने आदर्श राज्य कैसा होना चाहिए यह भी दिखाया है। ऐसे हमारे भगवान रामचंद्र जी का मंदिर अयोध्या में हो ऐसा अनेक सालों का सपना आज पूरा हुआ है। इस क्षण 'इनकी देह इनकी आंख' का अनुभव होने से मैं स्वयं को भाग्यवान समझता हूं ।
इस शुभ अवसर पर उपस्थित मान्यवरों के हाथों भगवान रामजी की प्रतिमा का पूजन किया गया।
भूमिपूजन के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भजन का आयोजन किया गया था।

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...