Monday, 14 September 2020

पवित्र समय न्यूज़

 *महाराष्ट्र की शान पत्रकारों की आन अनिल गलगली के जन्मदिन पर ढेरों शुभकामना संदेश*

पवित्र समय न्यूज़ (मुंबई) १४/०९/२०२०


मुंबई-महाराष्ट्र की शान पत्रकारों की आन निष्पक्ष पत्रकारिता और आरटीआई के माध्यम से प्रशासन में बड़े बड़े भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाले अनिल गलगली उनका आज 14 सितंबर को  जन्मदिन है, जिसमें उनके समर्थकों व चाहने वालों ने जन्मदिन की ढेरों शुभकामना व बधाई  संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से दिया गया। ज्ञात हो कि इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते सभी धार्मिक समाजिक और अन्य कार्यक्रम मनाने की परमिशन सरकार द्वारा नही दी गयी। लेकिन आज सोशल मीडिया के दौर में फेसबुक, ट्विटर ,इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप पर शुभ चिंतको ने अपने अपने अंदाज में धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम मनाते हुये कोरोना महामारी से जंग जारी रखी हुई है। लेकिन आज महाराष्ट्र मुंबई के ऐसे आरटीआई कार्यकर्ता व वरिष्ठ पत्रकार अनिल गलगली का जन्मदिन है जिन्होंने महाराष्ट्र ही नही पूरे देश में अपना नाम और काम का परचम लहराया है। जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगी और भ्रष्टाचारी बेनकाब हुये ऐसे निष्पक्ष आरटीआई कार्यकर्ता व पत्रकार को जन्मदिन की शुभकामनाएं व बधाई देने वालों में मनोज यादव, अवधेश दुबे,बिन्नी दलवी,हरेश गुजेटी,सतीश गुप्ता,रघुराज तिवारी,मुकेश पांचोली,समेत सैकड़ो पत्रकारों व सामाजिक लोगों ने दीर्घायु होने की कामना की।

No comments:

Post a Comment

PS 15 Dec 2025