Friday, 18 September 2020

पवित्र समय न्यूज़

 *भाजपा के कार्यसम्राट पूर्व विधायक सरदार तारा सिंह ने दुनिया को किया अलविदा*

पवित्र समय न्यूज़(मुंबई) १९/०९/२०२०


मुंबई-भाजपा के पूर्व विधायक सरदार तारा सिंह के निधन की कुछ दिनों से अफवाह फैलाई जा रही थी। लेकिन वो आज सच साबित हो गयी, आज सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली बताया जाता है कि पिछले कई अर्से से सरदार बीमार चल रहे थे।और उनकी हालात गम्भीर बनी हुई थी। लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके निधन की अफवाह फैल गयी जिससे उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देकर दुःख प्रकट किया लेकिन सरदार तारा सिंह आज सुबह दुनिया को अलविदा कर गये। जिससे मुलुंड, भांडुप, पवई खासकर झोपड़पट्टी बाहुल्य क्षेत्र  के नागरिकों के लिये मसीहा रहे जिन्होंने झोपड़पट्टीयों में जो काम नही होने वाला वो भी पूर्ण करवाया यही नही घरेलू आपसी मनमुटाव को छोड़ बाकि सभी समस्याओं को सुलझाने के लिये आम लोगों की तरह सड़कों पर और उनके कार्यालय के दरवाजे हमेशा खुले रखे वही कार्यसम्राट पूर्व विधायक सरदार तारा सिंह को खोने का मतलब विकास की गति थम जाना बताया और गहरा दुख जताया। उनके निधन की खबर से गहरा दुख जताने वालों में पवई वार्ड क्रमांक 121 के भाजपा उपाध्यक्ष सिरिल टावरों(अंकल) गौतम नगर पवई से रणजीत सिंह,रामधनी यादव, महेश पांचोली,देवीदास गायकवाड़,रुकमुदिन शेख, फ़ैयाज़ खान,ससेराव खंदारे,अनवर शेख,सतीश बनसोडे,समेत सैकड़ों नागरिकों ने भावुक होकर श्रद्धांजलि दी। वही पत्रकार सतीश गुप्ता,मुकेश पांचोली,हरेश गुजेटी और अन्य उनके करीबी रहे पत्रकारों ने एक कर्तव्यनिष्ठ और कार्यसम्राट पूर्व विधायक के चले जाने से मुलुंड, भांडुप व पवई के विकास की रफ्तार थमना बताया। उनके निधन से प्रदेश भाजपा मुख्यालय और भाजपा समर्थकों में शोक की लहर फैल गयी लोगों ने अपने चहेते और कार्यसम्राट पूर्व विधायक सरदार तारा सिंह को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...