Saturday, 20 February 2021
पवित्र समय न्यूज़
*विश्व कल्याण के लिये श्री राम चरित मानस अखंड पाठ का आयोजन*
पवित्र समय न्यूज़ 20 फरवरी 2021
मुंबई-कुर्ला पश्चिम के सफेद पुल स्थित गोल्डन नेस्ट हॉल में उत्तर भारतीय सेवा संस्था द्वारा दो दिवसीय विश्व कल्याण के लिये श्री राम चरित मानस अखंड पाठ का आयोजन किया गया है। 23 फरवरी सुबह 7 बजे से शुरू किया जायेगा जो दूसरे दिन 24 फरवरी को 12 बजे पूर्ण आहुति के बाद शाम 5 बजे माता रानी के भजन के साथ प्रसाद का वितरण किया जायेगा। उक्त आयोजन में प्रमुख मार्गदर्शक अखिलेश तिवारी,वरिष्ठ समाजसेवक मनोभव त्रिपाठी, आयोजक जितेंद्र तिवारी (एडवोकेट) मनोजकुमार यादव (वरिष्ठ पत्रकार व फ़िल्म निर्माता) अशोक तिवारी (पत्रकार) राजकुमार मिश्रा (समाजसेवक) कृष्णप्रताप सिंह (उद्योगपति) जितेंद्र मिश्रा ( समाजसेवक) के अलावा उत्तर भारतीय सेवा संस्था के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। ज्ञात हो कि उत्तर भारतीय सेवा संस्था चांदिवली विधानसभा की चर्चित संस्था में गिनी जाती है जिन्होंने चांदिवली विधानसभा के अलावा मुंबई शहर के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक समाजिक कार्यक्रम करके उत्तर भारतीय समाज को जोड़ने का काम किया है जो लोग धर्म और समाज से भटक गये उनको एक दिशा निर्देश देने का काम किया और हाल ही में पूरे विश्व में आयी वैश्विक महामारी से छुटकारा पाने के लिये दो दिवसीय श्री राम चरित मानस अखंड पाठ का आयोजन किया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक कि धार्मिक यात्रा हुई संपन्न.
*मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक की धार्मिक यात्रा हुई संपन्न* राजस्थान/ आंध्र प्रदेश: कहते है धार्मिक आस्था अगर सच्ची होती है तो हर ...
-
https://youtu.be/f5ECoxE-aVQ?si=b8MiZj5YY1X1vmb3 मुंबई- उत्तर-मध्य लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ की रैली मे...
-
मुंबई- गरीबों को मिलने वाले राशन को भी भ्रष्ट अधिकारी और माफिया कर रहे हजम लगातार आई बाबा फाउंडेशन द्वारा प्रशासन को जगाने का प्रयास लेकिन ...
-
नई मुंबई वाशी में लायंस इंटरनेशनल द्वारा हिंदी दिवस पर आयोजित हास्य कवि सम्मेलन कार्यक्रम में हिंदी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाई गयी। हिंदी...
No comments:
Post a Comment