Tuesday, 23 December 2025

आईआरसीटीसी वेस्ट जोन, मुंबई ने धूमधाम से मनाया 26 वा एन्युअल डे समारोह!

 *आईआरसीटीसी वेस्ट जोन, मुंबई ने धूमधाम से मनाया 26 वां एन्युअल डे समारोह*

 इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी), वेस्ट जोन, मुंबई ने दिनांक 19/12/2025 को अपना 26वां एन्युअल डे समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया। इस अवसर पर श्री गौरव झा, ग्रुप जनरल मैनेजर, आईआरसीटीसी वेस्ट जोन ने पश्चिमी क्षेत्र की उल्लेखनीय उपलब्धियों की जानकारी साझा की।

अपने संबोधन में श्री झा ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में वर्तमान वर्ष वेस्ट जोन के लिए दृढ़ता, निरंतरता और सशक्त प्रदर्शन का रहा है। चुनौतीपूर्ण एवं गतिशील कार्य वातावरण के बावजूद वेस्ट जोन ने सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए सराहनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।


उन्होंने बताया कि मोबाइल केटरिंग, जो वेस्ट जोन का सबसे बड़ा राजस्व योगदानकर्ता है, ने वित्तीय वर्ष के दौरान लगभग ₹360 करोड़ का राजस्व अर्जित किया। वेस्ट जोन द्वारा 13 वंदे भारत ट्रेनों, 12 राजधानी-शताब्दी ट्रेनों, 96 मेल/एक्सप्रेस WCB ट्रेनों, 83 एंड-टू-एंड TSV ट्रेनों तथा 329 ट्रेनों में सेक्शनल TSV मॉडल के अंतर्गत केटरिंग सेवाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

इसके अतिरिक्त, दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों—नागपुर–सिकंदराबाद तथा पुणे–कोल्हापुर—का भी सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया, जिससे यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सेवाएँ उपलब्ध हो सकीं।

इस वर्ष की एक प्रमुख उपलब्धि शॉर्ट-टर्म मोबाइल टेंडरों का लॉन्ग-टर्म क्लस्टर मॉडल में सुचारु एवं सफल रूपांतरण रहा। वित्तीय वर्ष के दौरान 34 क्लस्टर, जिनमें 119 ट्रेनें और 163 किचन यूनिट्स शामिल हैं, का संचालन प्रारंभ किया गया।

इसके अलावा, चुनाव विशेष एवं FTR ट्रेनों में लगभग 7.56 लाख भोजन उपलब्ध कराए गए, जिससे लगभग ₹14.20 करोड़ का राजस्व अर्जित हुआ, जो कि वेस्ट जोन के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर आईआरसीटीसी पश्चिमी क्षेत्र, मुंबई के ग्रुप जनरल मैनेजर श्री गौरव झा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए। कुल 50 कर्मचारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिए गए, जिनमें भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय के 11, अहमदाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के 7 तथा नागपुर एवं भुसावल से दो-दो कर्मचारी शामिल थे। इसके अतिरिक्त, उत्कृष्ट सामूहिक योगदान के लिए 6 ग्रुप अवार्ड भी प्रदान किए गए।


श्री झा ने कहा कि ये सभी उपलब्धियाँ आईआरसीटीसी वेस्ट जोन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, टीमवर्क और अथक परिश्रम का प्रतिफल हैं।

No comments:

Post a Comment

मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक कि धार्मिक यात्रा हुई संपन्न.

 *मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक की धार्मिक यात्रा हुई संपन्न* राजस्थान/ आंध्र प्रदेश: कहते है धार्मिक आस्था अगर सच्ची होती है तो हर ...