Sunday, 24 September 2017

राज्यस्तरीय स्कूल ओलम्पियाड खो-खो प्रतियोगिता धार , सिराली की छात्र छात्राये लेंगे भाग




राज्यस्तरीय स्कूल ओलम्पियाड खो-खो प्रतियोगिता धार  ,
सिराली की छात्र छात्राये लेंगे भाग

PAVITRA SAMAY NEWS
HARDA, MP


 हरदा। ’स्कूल चले हम और खेल हम’ शिक्षा विभाग भारत सरकार द्वारा आयोजित स्कूल ओलम्पियाड राज्य स्तरीय शालेय खो-खो खेल प्रतियोगिता जिला धार में सतपुडा वैली हा.से स्कूल सिराली के चयनित खिलडियों ने सिराली एवं जिले का नाम रोशन किया। कोच सुरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया की स्कूल ओलम्पियाड की प्रतियोगिता विगत 4 दिनों से जिला धार में आयोजित हो रही है। जिसमें  सिराली से पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाडियों का चयन हुआ , जिसमें स्वाति सिंदा, मोनिका गौर,  राजेन्द्र बांके, नें  धार में प्रतियोगिता भाग लिया। खिलाडियों चयन होने के उपरांत राष्टीय स्तरीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगे। चयनित खिलाडियों कों जिला खेल अधिकारी राजेश बिलिया, बलराम जाट, संकुल प्रभारी श्री पंवार, संस्था प्राचार्य श्रीमति योगिता राजूपत, भागवत सिंह चौहान, प्रशिक्षक सुरेन्द्र सिंह चौहान, एवं सतपुडा वैली स्कूल परिवार ने बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

हिंदी दिवस पर हास्य कवि कार्यक्रम हुआ संपन्न!

 नई मुंबई वाशी में लायंस इंटरनेशनल द्वारा हिंदी दिवस पर आयोजित हास्य कवि सम्मेलन कार्यक्रम में हिंदी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाई गयी।  हिंदी...