Sunday, 15 October 2017

मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना का शुभारंभ 16 अक्टूबर को


मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना का शुभारंभ 16 अक्टूबर को

अनिल उपाध्याय

खातेगॉव/ खातेगांव मुख्यमंत्री भावंतर योजना का शुभारंभ मंडी प्रांगण खातेगांव में दोपहर 12:00 बजे आयोजित किया जा रहा है !इस संबंध में जानकारी देते हुए मंडी अध्यक्ष दिनेश यादव एवं सचिव राकेश दुबे ने बताया है कि दोपहर 12:00 बजे माननीय अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन होगा एव 1:00 बजे मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन के संबोधन का सीधा प्रसारण सुनाया जाएगा तत्पश्चात मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना में पंजीकृत कृषको का स्वागत एवं उपज नीलामी का शुभारंभ माननीय अतिथिगण द्वारा किया जाएगा!
आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष देवास गोपी किशन  व्यास करेंगे! विशेष अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत पटेल जिला महामंत्री भाजपा नरेन्द् चौधरी जिला अध्यक्ष भाजयुमो वीरेंद्र सिंह राजावत भाजपा मंडल अध्यक्ष खातेगांव डॉक्टर आर एन यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष हरणगाव राजेश मीणा जनपद पंचायत अध्यक्ष गुलाब बाई टाटा, नगर परिषद अध्यक्ष निलेश जोशी ,नगर परिषद अध्यक्ष नेमावर मनोरमा यादव ,जिला पंचायत सदस्य संतोष मण्डलोई  ,लखन पटेल   बलराम सेवल्या , भाजपा किसान मोर्चा मण्डल  अध्यक्ष खातेगांव सत्यनारायण मीणा  हरणगांव जितेंद्र राजपूत ,भाजपा मंडल महामंत्री खातेगांव निखिल रारा,एव अर्जुन पवार हरणगांव भाजपा मंडल महामंत्री चन्दशेखर शर्मा एव संतोष काकडिया होगे
मंडी अध्यक्ष दिनेश यादव एवं सचिव राकेश दुवे  ने सभी कृषक बंधुओं से मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना के शुभारंभ के अवसर पर मंडी प्रांगण खातेगांव में पधारने का आग्रह  किया है!

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...