Friday, 27 October 2017

*23 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने वाले मंडी सचिव पर मेहरबान मंडी बोर्ड* *राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष ने कृषि मंत्री को की शिकायत


*23 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने वाले मंडी सचिव पर मेहरबान मंडी बोर्ड*

 *राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष ने कृषि मंत्री को की शिकायत*

 *पवित्र समय न्यूज़*

 *हरदा/सिराली।* कृषि उपज मंडी हरदा में किसानों से दोहरे तोल के नाम पर वसूली की गई 2 रूपये 40 पैसे प्रति किवंटल की राशि 5 से 7 बर्षो में 57 लाख रूपये की राशि अवैध तरीके से मंडी सचिव एवं समिति की बिना रोक टोक के किसानों से वसूली जा रही उक्त राशि बर्ष 2008 09 में लगभग 23 लाख रूपये थी जो तत्कालीन मंडी सचिव विजय चौधरी ने मंडी समिति को गुमराह करते हुए किसानों को वापसी करने के वजाय व्यापारियों से साठ गांठ करते हुए बंदरबाट कर 23 लाख रूपये बिना किसी वरिष्ठ जनों की स्वीकृति के बाट दी।
मंडी समिति एवं तात्कालीन मंडी  सचिव के किसान विरोधी प्रस्ताव का रास्ट्रीय किसान मजदूर संघ जिला हरदा के नेतृत्व में विरोध जताते हुए मंडी बोर्ड,कृषि मंत्री, जिला प्रशासन, सभी को अवगत कराया गया जांच में दोषी पाए गया परन्तु मंडी बोर्ड के द्वारा तात्कालीन मंडी सचिव पर विजय चौधरी पर बिगत 4 बर्षो के बाद भी कार्यवाही न करते हुए संरक्षण क्यों दिया गया कहि विभागीय अधिकारी स्वयं उसे संरक्षण दे रहे क्या मंडी सचिव के इस खेल में मंडी बोर्ड के जी एम् भी शामिल है। कार्यवाही न होना कई संदेह व्यक्त कर रहे।
वर्तमान मंडी सचिव प्रवीना चौधरी द्वारा भी उक्त सबध में लिखित पत्र देकर मार्गदर्शन माँगा था। लेकिन मंडी बोर्ड एम डी द्वारा चार पत्रों की शिकायत पर आज तक कोई कार्रवाई और मार्गदर्शन नही  मंडी बोर्ड द्वारा ऐसे भ्रस्ट मंडी सचिव पर 4 बर्ष बीत जाने के बाद भी कार्यवाही न होना यह साबित करता है कि मंडी बोर्ड का खुलकर उसे संरक्षण है।
 शुक्रबार को कृषि उपज मंडी सिराली  में आये प्रदेश के कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन से मुलाकात की राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ जिला अध्यक्ष रामनिवास खोरे ने तात्कालीन मंडी सचिव विजय चौधरी पर कार्रवाई की मांग की जिस पर मंत्रीजी ने कार्रवाई का आश्वाशन दिया। साध ही किसानों की विभिन्न नो सूत्रीय मांग को लेकर संघ द्वारा ज्ञापन भी दिया गया।

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...