हलावपुल सार्वजनिक नवरात्रोत्सव मंडल का भंडारा व माता की चौकी जागरण संपन्न
पवित्र समय न्यूज़
मुंबई
कुर्ला(प)स्थित हलावपुल सार्वजनिक नवरात्रोत्सव मंडल की ओर से नौ दिवसीय नवरात्र धूमधाम से मनाया गया।शुक्रवार को मंडल की ओर से महाभंडारा जबकि शनीवार को माता का जागरण आयोजित किया गया था।जिसमें बड़ी संख्या में देवी भक्त मौजूद थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 वर्षों से हलावपुल सार्वजनिक नवरात्रोत्सव मंडल की ओर से भव्य नवरात्रत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान फैंसी ड्रेस तथा गरबा का आयोजन भी किया जाता है। हलावपुल सार्वजनिक नवरात्रत्सव मंडल के अध्यक्ष हरेश गुजेटी ने बताया कि 9 दिन के नवरात्र में संपूर्ण हलावपुल देवीमय हो जाता है। शुक्रवार की शाम से शुरू हुआ महा भंडारा देर रात तक चलता रहा जबकि शनिवार को माता की चौकी में भक्तगणों ने हर्षोल्लास के साथ पूजा की नवरात्र पर्व को सफल बनाने में अशोक सिंह अमित पांडे विकास गुप्ता राजेश केवट कंचन प्रजापति वह सूजीत कोरी ने काफी मेहनत की।
No comments:
Post a Comment