Sunday, 1 October 2017

माँ दुर्गे के जयकारों से गूंजा ग्राम खारपा, नम आँखों से दी माँ को विदाई


माँ दुर्गे के जयकारों से गूंजा ग्राम खारपा, नम आँखों से दी माँ को विदाई

हरदा/करीबी ग्राम खारपा में विशाल भंडारे और कन्याभोजन का कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। नो दिनों तक गॉव में नवरात्रि की धूम थी। पुरे ग्रामीण महिला पुरुष बच्चे माँ दुर्गा की आराधना में लीन थे। गॉव के राधाकृष्ण  मंदिर में नो दिनों तक धार्मिक कार्यक्रमो का दौर चलता रहा और भक्तिमय माहौल रहा सेकड़ो ग्राम वासियो ने शनिवार को माँ दुर्गे का हवन अभिषेक पूजा पाठ के साथ दोपहर बाद धूमधाम से नाचते गाते विदाई दी चल समारोह गॉव के मुख्य मार्ग से ग्राम कनारदा की मटकुल नदी पर पहुचा जहाँ नदी पर विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ। समापन किया गया। नवदुर्गा उत्सव समिति के नो दिवसीय कार्यक्रमो में गॉव के गणमान्य नागरिकों सहित पंडितजी राजेश शर्मा  मनिष शर्मा  समिति सदस्य रोहित पटेल' कमलेश मीणा' राकेश मलगाए,राजकुमार खोदेरे राहुल बाटने आदि की मुख्य भूमिका रही।

रिपोर्टर संजय गुर्जर  हरदा

No comments:

Post a Comment

मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक कि धार्मिक यात्रा हुई संपन्न.

 *मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक की धार्मिक यात्रा हुई संपन्न* राजस्थान/ आंध्र प्रदेश: कहते है धार्मिक आस्था अगर सच्ची होती है तो हर ...