Saturday, 21 October 2017

सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं घायल एक की हालत गंभीर खातेगांव नसरुल्लागंज मार्ग के जामनेर नदी पुल के पास की घटना


सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं घायल एक की हालत गंभीर

 खातेगांव नसरुल्लागंज मार्ग के जामनेर नदी पुल के पास की घटना

पवित्र समय न्यूज़

अनिल उपाध्याय
खातेगांव / शनिवार देर शाम खातेगांव नसरुल्लागंज मार्ग पर स्थित जामनेर नदी पुल के पास दो अलग -अलग बाइकों पर सवार महिलाए बाइको के दुर्घटनाग्रस्त होने पर घायल हो गई! जिसमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए  इंदौर रेैफर से किया गया है!
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खातेगांव मे पदस्थ डॉक्टर शैलेंद्र परिहार ने बताया कि शनिवार शाम को दो महिलाओं को सडक दुर्घटना मे घायल होने पर इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया!  एक महिला का नाम सीमा  बाई  पति दिनेश केवट उम्र 24 साल निवासी  नेमावर वही दूसरी महिला का नाम कविता पति दीनदयाल यादव निवासी रिछी बताया गया है! सीमा बाई को सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे इलाज के लिए इंदौर रेैफर किया गया है! घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिलाएं बाइक से गिरी या किसी ने उन्हे टक्कर मार कर गिराई!

No comments:

Post a Comment

PS 15 Dec 2025