Thursday, 23 November 2017

*राष्ट्रसंत श्री असंगदेव महाराज का शिव कन्सल्टेट पर किया भव्य स्वागत*


*राष्ट्रसंत श्री असंगदेव  महाराज  का शिव कन्सल्टेट पर किया भव्य स्वागत*

 *पवित्र समय न्यूज़*
 हरदा /प्रखर तेजस्वी राष्ट्रसंत श्री असंगदेव जी महाराज के हरदा नगर आगमन पर नेहरू स्टेडियम के पास वीर तेजाजी चोक पर भक्त महेंद्र पुनासे शिव कंसलटेंट द्वारा आयोजित  भव्य  स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित  किया गया।   इस मौके पर पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा , वरिष्ठ भाजपा  नेता अशोक गुर्जर , पत्रकार मोहन गुर्जर , राहुल वटाने सहित हंडिया नेमावर खातेगॉव के भी कई भक्त उपस्थित थे।
     अल्प प्रवास पर पधारे श्री असंगदेव जी महाराज ने भक्तो को कहा  कि मित्रता धर्म क्या होता है। और कौन सच्ची मित्रता निभाता है। इसी को लेकर श्री गुरुदेव ने उपस्थित भक्तो से  चार सवाल किए और उनके उत्तर भी दिए श्री असंगदेव जी महाराज ने कहा के जब मनुष्य विदेश जाता है तब कोन सच्ची मित्रता निभाता है। उत्तर देते हुए महाराज जी ने कहा कि विदेश में उसकी मित्र उसका ज्ञान कला , योग्यता, विद्या, होती है। जो वहाँ उसको नाम ऐश्वर्य मान सम्मान सब देती है। जब मनुष्य  घर पर होता है और संकट आता है।तब उसकी पत्नी मित्रता धर्म निभाकर उसके सुख दुख में सहभागी बनकर उसका साथ निभाती है। जब मनुष्य बीमार होता है। तब उसका मित्र औषधि है जो उसको साथ देती है। इसी प्रकार मनुष्य के मरने के बाद मित्रता धर्म निभाता है उसका धर्म पुण्य जो आत्मा के साथ चले जाता है।और वह पुण्य मिलता है सत्संग और संतदर्शन से  । इस मौके पर सद्गुरु के जयकारे और भजन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया कई लोगो ने अपने वाहन खड़े कर श्री असंगदेव महाराज के दर्शन प्राप्त कर उनसे आशिर्वाद लिया। महाराज जी द्वारा उपस्थित भक्तो से सिराली साईंधाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...