Thursday, 23 November 2017

पुलिस ने चलाया बालिका सशक्तिकरण अभियान


पुलिस ने चलाया बालिका सशक्तिकरण अभियान

दिनेश अखाड़िया
झाबुआ/ जिले के ग्राम ढोलियावड में शासकीय उच्चतर नवीन विद्यालय स्कूल में  पुलिस द्वारा  बालिका  सशक्तिकरण -महाअभियान का आयोजन रखा गया गया था। कार्यक्रम में  झाबुआ एसपी महेश जैन थाना प्रभारी कैलाश चौहान जनपद बीईओ रूपारीया भाजपा जिला किसान मोंंचा के जिला महामंत्री कलमसिगं भाबोर उपस्थित थे। इस मौके पर  एसपी महेश जैन ने बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के गुर सिखाए वही बालिकाओं को संकल्प दिलाया कि कम से कम 18 वर्ष की उम्र तक पढना और पढ़ाना जारी रखे किसी के वहकावे में आकर अपना भविष्य बर्बाद न करे। जीवन को सुखमय बनाने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। दहेज प्रधा बन्द करे।अगर आपके गॉव कस्बे में कोई शराब बेचता है। गांजा बेचता है। अगर छात्राओं महिलाओं के साथ कोई घटना घटती है तो तुरंत पुलिस को सुचना दे। डायल 100 महिला हेल्पलाइन पर सुचना करे। आपका नाम गोपनीय रखा जायेगा। इस मौके पर बीइओ रुपारिया सहित स्कूल स्टाफ व  गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...