*विशाल कलश शोभा यात्रा के साथ साईंधाम में आज से शुरू हुआ सुखद सत्संग*
*प्रखर तेजस्वी संत श्री असंगदेव जी महाराज व् कलश यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत*
*पवित्र समय न्यूज़*
- *सिराली* / तिलभांडेश्वर की नगरी सिराली में प्रदेश का भव्य एवं अदुतीय मंदिर साईंधाम में बाबा की
8 बी वर्षगांठ महोत्सव साई भक्त धूमधाम से मनाएंगे। शुक्रबार को साई महोत्सव के प्रथम दिवस विशाल कलश यात्रा निकाली गई। नन्ही नन्ही बालिकाओं ने सर के ऊपर कलश लेकर साई मंदिर से प्रातः 10 बजे रवाना हुई। कलश यात्रा के साथ राष्ट्रीय प्रखर संत श्री असंगदेव महाराज भी नगर भ्रमन पर निकले। साथ ही साँईभक्त भी हाथो में भगवा ध्वज लेकर सद्गुरु के जयकारे लगाते हुए मुख्य मार्गो से होते हुए निकले।जिनका सिराली नगरवासियो ने जगह जगह स्वागत द्वार व् स्टाल लगाकर स्वागत वंदन अभिनंदन किया।
*शोभा यात्रा में शामिल हुए विधायक संजय शाह व युवराज अभिजीत शाह*
शुक्रवार विशाल कलश यात्रा का जगह जगह पुष्पबर्षा कर स्वागत किया गया। इस विशाल कलश यात्रा में जहाँ नन्ही नन्ही बालिकाएं सर पर कलश लेकर चल रही थी। वही उपस्थित हजारो की संख्या में साँईभक्त सतगुरु के भजनों का कीर्तन करते हुए कलश यात्रा में दिखाई दिए। धर्म की नगरी सिराली में पूरे नगर में भक्तिमय माहौल रहा वही सिराली में नया बस स्टेंड पर स्थानीय नागरिकों द्वारा वही गांधीचोक पर विधायक संजय शाह, जनपद अध्यक्ष जगदीश सोलंकी मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, धर्मेंद्र सिन्दा सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने कलश यात्रा का पटाखो की अतिशबाजी के साथ पुष्पबर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक श्री शाह ने संत श्री असंगदेव जी गुरदेव को श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया।वही युवराज अभिजीत शाह भी हाथ में भगवा ध्वज धामे पुरे समय कलश यात्रा में शामिल रहे। और गुरदेव जी से आशिर्वाद लिया।इसके अलावा कलश यात्रा का किसान मोहल्ला , पुराना बस स्टेंड, गुर्जर छात्रावास भवन के सामने पुष्पबर्षा कर वह कलश यात्रा में शामिल भक्तो को जलपान कराकर स्वागत किया गया।
*रैली में शामिल हुए हजारो की संख्या में भक्त महिला पुरुष व बच्चे*
राष्ट्रीय संत श्री असंगदेव महाराज के दर्शन पाने के लिए हजारो की संख्या में भक्त महिलाएं पुरुष बच्चे कलश यात्रा में शामिल हुए। और उसके बाद संत श्री असंगदेव महाराज के मुखाग्र विंद से सत्संग सुनने हजारो लोगो का जनसैलाव उमड़ा।
*चाक चौबंद रही यातायात पुलिस व्यवस्धा*
कलश यात्रा में हजारो की संख्या में भक्त शामिल हुए। नगर के मुख्यमार्गों से कलश यात्रा निकाली गई। जहाँ सिराली थाना प्रभारी कचंन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम चल समारोह में शामिल रही वही चाक चौराहो पर पुलिस के जवान खड़े कर यातायात व्यवस्धा बनाने में अहम भूमिका निभाई।
No comments:
Post a Comment