Monday, 27 November 2017

*"जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया" (जय) पत्रकार संगठन की शाहपुर एवं खकनार का संयुक्त रुप से हुआ गठन।* *नत्थू माली उर्फ़ (बंडू) बने अध्यक्ष*


*"जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया" (जय) पत्रकार संगठन की शाहपुर एवं खकनार का संयुक्त रुप से हुआ गठन।*
*नत्थू माली उर्फ़ (बंडू) बने अध्यक्ष*
पवित्र समय न्यूज़
 *बुरहानपुर* / शाहपुर स्थित होटल आनंद सागर में जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जय) पत्रकार संगठन की वर्ष 2017-18 की शाहपुर एवं खकनार कार्यकारिणी का संयुक्त गठन हुआ। जिसमें पंडित नत्थू माली उर्फ़ (बंडू) को शाहपुर अध्यक्ष बनाया गया। जय संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश जंगाले ने शाहपुर पदाधिकारियों की घोषणा सर्व सहमति से की और जय संगठन के शाहपुर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भेंट किए। आयोजन पश्चात वरिष्ठ पत्रकार एवं अतिथि श्री मुकेश पुर्वे ने अपने उद्बोधन में कहा कि जय संगठन की सामाजिक गतिविधियों एवं पत्रकारों के हित के कार्यों में सदैव तत्पर रहूंगा। वरिष्ठ पत्रकार एवं अतिथि श्री आनंद दीक्षित ने अपने उद्बोधन में कहा की पत्रकारों पर प्रशासन द्वारा झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं जो की बहुत ही निंदनीय व गलत है इस हेतु पत्रकारों को एक दूसरे की मदद के लिए खड़े होना चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं शाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पति रामभाऊ लांडे ने कहा कि पत्रकारों को सदैव एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। शाहपुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष पति प्रवीण टेंभरने ने जय संगठन के कार्यों की सराहना की। नामदेव महाजन ज.पं. स. ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की। जय संगठन के जिलाध्यक्ष श्री उमेश जंगाले ने अपने उद्बोधन में कहां की शासन द्वारा चलाई जा रही पत्रकारों के लिए सभी योजनाओं का लाभ जिले के पात्र पत्रकारों को दिलाया जाएगा। बुरहानपुर से आए जय संगठन के पदाधिकारियों का शाहपुर में फूल माला से भव्य स्वागत किया। और साथ ही शाहपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत जय पत्रकार संगठन के बुरहानपुर पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम पश्चात बुरहानपुर जिले की कार्यकारिणी में वर्तमान में साधना टीवी चैनल मैं अपनी सेवाएं दे रहे  रिपोर्टर श्री अजहर उल हक उर्फ (अज्जू) को सह सचिव नियुक्त किया गया। नियुक्ति पर सभी ने श्री अज्जू का भव्य स्वागत किया। इसी प्रकार विकास रस्सी वाला को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

देश के प्रतिष्ठित और पत्रकारों का सक्रिय संगठन *"जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया"* "जय" के मध्यप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष श्री विनय जी डेविड बनाए शाहपुर एवं खकनार की कमेटी का गठन होने और *नत्थू माली उर्फ़ (बंडू) बने अध्यक्ष* बनाये जाने पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो और सदस्यों को *जय* परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई*

*शाहपुर एवं खकनार में इनकी हुई नियुक्तियां*

शाहपुर अध्यक्ष - पंडित नत्थू माली  उर्फ़ बंडू

उपाध्यक्ष खकनार- प्रमोद पाटिल,
             शाहपुर-राजेंद्र गावंडे

जिला महासचिव खकनार - दशरथ महाजन

सचिव शाहपुर - विजय बोदडे

सह सचिव शाहपुर - मासूम पड़वी, जितेंद्र इंगले

कार्यकारिणी सदस्य- मनराज पाटिल, किशोर सोनवणे,
सचिन पाटिल,
को नियुक्त किया। नियुक्ति पर सभी ने एक दूसरे को बधाई प्रेषित की!

*बुरहानपुर से जय संगठन के पदाधिकारियों में यह रहे मौजूद*

संभागीय सचिव- नितिन इंगले
जिलाध्यक्ष- उमेश जंगाले
जिला उपाध्यक्ष- बनवारी मेटकर
                        राजेश मावले

जिला महासचिव- विकास ठाकुर
                          नौशाद नूर

सचिव- नीलेश सोनी, प्रवीण वाणे

प्रचार सचिव- सय्यद मुस्तफा अली

जिला मीडिया प्रभारी- निलेश महाजन
जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद अरमान, विकास रस्सीवाला, रफीक अंसारी, सुमित महेंद्रकर, राजेश राकोंडे, मोहम्मद शब्बीर आदि साथी पत्रकार उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...