*अज्ञात वाहन ने बाइक* *को टक्कर मारी एक की मौत* *एक**
*गंभीर रुप से घायल**
*खातेगांव नेमावर मार्ग के रामनगर के पास की घटना*
अनिल उपाध्याय
खातेगॉव/ खातेगांव इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 पर खातेगांव नेमावर के बीच स्थित रामनगर के पास हरदा जिले के हण्डिया निवासी रघु पिता शशि उम्र 21 वर्ष व विशाल उर्फ वीरू पिता शशि उम्र 24..दोनों सगे भाई बाइक पर सवार होकर उनके गांव इंडिया लौट रहे थे! उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने रामनगर के पास उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ,दोनों भाई सड़क पर तड़प रहे थे !उसी दौरान वहां से गुजर रही हंड्रेड डायल 4. के पायलट महिपाल सिंह आरछक निशार खान ने दोनों को सड़क पर तड़पते देखा तो ग्रामीणों को मदद से खातेगांव के सरकारी अस्पताल लाए जहां डॉ गौरव त्रिपाठी ने रघु को मृत घोषित कर दिया वही गंभीर रुप से घायल विशाल को इलाज के लिए हरदा रेफर किया गया है! अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि अज्ञात वाहन कौन था जिसने उनकी बाइक को टक्कर मारी पुलिस नेमावर ने मामले को जांच में ले लिया हे!
No comments:
Post a Comment