Saturday, 6 January 2018


*कमला मिल हादसे के दोषियों के तलाश में पुलिस ने रखा इनाम*


पवित्र समय न्यूज़ (मुंबई)6 जनवरी 2018

मुंबई -वर्ष के अंत मे 29 दिसंबर 2017 को ना.म.जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कमला मिल में अवैध तरीके से चलाए जाने वाले पब में भयानक आग लग गयी जिसमें 14 लोगों की मौत हो गयी ओर 30 से ज्यादा जख्मी हो गए जिससे पूरे शहर में बीएमसी फायर तथा पुलिस विभाग को प्रशासन ने आड़े हाथ लेते हुए बीएमसी के संबंधित अधिकारियों को निलंबित कर दिया वही मुंबई पुलिस ने अवैध पब मालिकों पर अपराध पंजिकृत करते हुए अभियान चलाया लेकिन हादसे के बाद से पब मालिक फरार हो गए हैं।जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।वही ना म जोशी मार्ग पुलिस ने आरोपियों की जानकारी देने वालों को 1 लाख इनाम के पर्चे भी आरोपियों के इलाके में लगाये है।ज्ञात हो कि जिस कमला मिल में वन अब्वहा नामक पब अवैध तरीके से चलाया जा रहा था।वही वर्ष के अंत मे 29 दिसंबर कि रात को पब मालिक की गलतियों कि वजह से आग लग गयी जिससे ये हादसा हुआ।इसके बाद ना म जोशी मार्ग पुलिस ने 304,337, 338,34 के तहत मामला दर्ज किया ओर आरोपी क्रिपेश मनसुखलाल संघवी ,जिगर मनसुखलाल संघवी,अभिजीत अशोक मानकर, कि तलाश शुरू कर दी लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए उक्त आरोपी फरार चल रहे हैं।जिसके लिए पुलिस ने इन पर इनाम रखा हुआ है।

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...