*कण -कण में बसते है श्री राम - प्रेम शुक्ल*
पवित्र समय न्यूज़ (मुंबई) 7 जनवरी 2018
भाजपा नेता और वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शुक्ल ने श्री राम के विभिन्न पहलूओ पर अपने विचार रखते हुए कहा कि श्री राम कण-कण में बसते हैं। संत तुलसी द्वारा वर्णित श्री राम की महिमा को बताते हुए उन्होंने कहा - “ तुलसी जाके मुखन ते, धोखेहु निकसे राम ! ताके पग की की पानही, मेरे तन की चाम”!! धोखे से भी लिया हुआ राम नाम कल्याणकारी हैं ! वे साकीनाका के सफेदपुल स्थित गोल्डन नेस्ट हॉल में भगवान श्री राम के विभिन्न पहलुओं पर आयोजित व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे।साकीनाका के सफेदपुल स्थित गोल्डन नेस्ट हॉल में भगवान श्री राम के विभिन्न पहलुओं पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली के मार्गदर्शन में व्याख्यान किया था। इस आयोजन में दिनेश मधुकुंटा,बाबू बतेली, सुभाष गायकवाड, पांडुरंग शेटके, राम साहू, फरीद खान,अशोक सिंह शामिल थे। श्री प्रेम शुक्ल का मानना हैं कि वेद पुराण में बहुत से सकाम निष्काम कर्म बतलाए गए हैं। क्या करे क्या ना करे ? इसमें न फँसकर प्रभु राम का कल्याणकारी नाम का ही भजन करना चाहिए ! उन्होंने आगे राम की महिमा बताते हुए कहा कालक्रम में रामायण और राम कथा पर लगभग १००० वैश्विक ख्याति वाले ग्रंथ हैं ! तिब्बती, सिंहली, अंग्रेज़ी, फ़्रेंच, रुसी तक में रामायण के मूल या अनुदित ग्रंथ मौजूद हैं ! मुल्ला मसीह की फ़ारसी रामायण ने काशी की भाषा क़ाबा में संस्थापित किया हैं। राम के चरित्र को भ्रमित करने के लिए भी “आनंद रामायण" और "संगीत रघुनन्दन" जैसी रचनाएँ रची गयी। परंतु राम की आदर्श महिमा के कारण कुप्रचारो का असर नहीं हुआ। कबीर द्वारा वर्णित राम का उल्लेख करते हुए कहा कि कण में बसने वाले ही श्रीराम हैं। कबीर दास जी ने चार राम का वर्णन किया “ चार राम हैं जगत में, तीन राम व्यवहार! चौथा राम सो सार है, ताका करो विचार !! एक राम सकार रूप में दशरथ के घर में आए। एक राम सम्पूर्ण जगत में फैले है। एक राम घट - घट में बोलते हैं। एक राम सबसे न्यारा हैं। सगुण रूप में वह दशरथ के पुत्र के रूप में आते है तो निर्गुण रूप में वही श्री राम सकल जगत के उत्पत्ति कारक हैं ! अन्य वक्ता अखिलेश तिवारी ने कहा कि भगवान श्री राम सर्वव्यापी हैं। जैसे अग्नि हर जगह अज्ञात हैं उसीप्रकार भगवान प्रेम के अभाव में अज्ञात हैं। यंत्र मिलते ही अग्नि प्राकट हो जाती हैं इसी तर्ज पर हृदय में विशुध्द प्रेम आने से परमात्मा की प्राप्ति हो जाती हैं। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन अजय शुक्ल ने किया।
इस मौके पर भाजपा नेता राजहंस सिंह, कांग्रेस नेता ज़ाकिर अहमद, एनसीपी नेता अरविंद तिवारी, साकीनाका के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश धर्माधिकारी, नगरसेवक वाजिद कुरेशी, हरीष भांर्दीगे, पूर्व नगर सेवक सीताराम तिवारी, नितेश सिंह,रमजान अली चौधरी, एड वीरेंद्र दुबे, विनोद तिवारी, राजेश सिंह, बाबा गायकवाड, रवि नायर, रत्ना पटेल, सुनील जैन, राजू सालवी, सूर्या गौड़ा, मंगला चव्हाण, इंदिरा सूर्यवंशी आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment